क्या आपके बैग में भी रहेती है ये जरुरी चीजें ? जाने क्या है वो
![]() |
| नारी छबि |
औरते जहा भी जाती है उनके पास एक हैण्ड बैग जरुर होता है ... आप भी रखती होगी ? हम हमारे हैण्ड बैग में हमारी जरूरत में आने वाले सभी सामान रखते है विशेष कर मेकअप का सामान जैसे- मॉइस्चराइजर, लिप ग्लॉस, मस्कारा, एसपीएफ क्रीम जैसी चीज़े जरुर होती है | क्या अपने कभी सोचा है की इनके अलावा भी बहुत सी छोटी छोटी चीज़े है जिनकी हमें इमरजेंसी में आवशयकता हो सकती है | आइये जानते है उन चीजों को -
थोडा काश- वैसे तो आज कल कैशलेस का जमाना है लेकिन फिर भी गहर से कही बहार निकलते वक़्त हमारे बैग में थोडा काश जरुर होना चाहिए, क्यूंकि यहाँ जरुरी नही की जहा आप जाये वह आस पास एटीएम या upi उपलब्ध हो.
मोबाइल एवं चार्जर - वैसे तो हम घर से निकलने से पहले मोबाइल जरुर चेक कर लेते है की साथ है की नही लेकिन हमें साथ में मोबाइल का चार्जर भी रखना चाहिए ताकि आवश्यकता होने पर हम मोबाइल चार्ज भी कर सके |
कार्ड होल्डर - कार्ड होल्डर बहुत काम की चीज़ होती है इसमें हम सभी कार्ड जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, पैन कार्ड , लाइसेंस जैसी चीज़े एक साथ रख सकते है जो जरुरत होने पर आसानी से मिल सके |
विसिटिंग कार्ड - किसी से मिलने पर उसे अपने बारे ज्यादा बताने से अच्छा उसे अपना विसिटिंग कार्ड दे दे |
स्नैक्स - कई बार ऐसा होता है की कही बहार हो हमें भूक लगी हो और हमारे आस पास की जगह खाने पिने का कुछ न हो इसलिए अपने बैग में हमेशा कुछ बिस्कुट, फ्रूट्स और पानी की बोतल जरुर रखे|
हेयरपिन्स-सेफ्टीपिन्स- कुछ महिलाये अपनी कुरते, चूडियो या चैन में सेफ्टी पिन्स लगाये रहेती थी ताकि जरुरत पड़ने में काम असके वैसे ही घर से निकलते वक़्त सेफ्टी पिन्स साथ होने से वो हमें सुरक्षा का एहेसास भी कराती है |
पेपर स्प्रे - आज के समय में हर लड़की के बैग में ऐसी चीज़ होना जरुरी है ये एक औजार की तरह काम करता है| बिपरीत स्तिथि में फसने पर यहाँ बहुत काम आता है |
मिरर- अपने बैग में एक पॉकेट मिरर जरुर रखे ताकि जरुरत होने पर तसल्ली से अपने चेहरे को देख सके |
कॉटन और बैंडएड- यहाँ आपको चोट लगने की स्तिथि में तो काम आएगा ही साथ में पसीने से चिपचिपे दिनों में भी कॉटन आपको काम आएगी |
माउथफ्रेशनर- अपनी सांसो को महकाए रखने के लिए साथ में माउथ फ्रेशनर जरुर रखे जैसे सौंफ एलची |

0 टिप्पणियाँ