इन आसन से स्टेप्स से करिये आकर्षक मेकअप जो बढ़ाये आपकी खूबसूरती

इन आसन से स्टेप्स से करिये आकर्षक मेकअप
जो बढ़ाये आपकी खूबसूरती

इन सही व आसन से स्टेप्स से करिये आकर्षक मेकअप  जो बढ़ाये आपकी खूबसूरती
NAARICHHABI
आज के समय में हर महिला चाहती है कि वह सुंदर व आकर्षक दिखे और चाहे भी क्यों न। नारी भगवान की बनाई हुई सबसे अदभुत व खुबसूरत रचना में से एक है, पर आजकल की व्यस्त जीवनशैली के कारण खूबसूरती छिप सी जाती है जिसके उभारने लिए आप तरह – तरह के मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती है, पर यदि इनका इस्तेमाल सही तरह से नहीं किया जाये तो चेहरे को आकर्षक बनाने के बजाये भद्दा बना देते है इसलिए जरुरी है की हर प्रोडक्ट का सही तरीके से प्रयोग किया जाये ताकि यह आपके चेहरे की छुपी हुई खूबसूरती को बाहर ला सके। तो आज की इस पोस्ट में हम आपको बताएँगे की कैसे आप स्टेप्स वाइज मेकअप करे व मेकअप करते समय किन-किन बातो का ध्यान रखे -

चेहरे की सफाई करे – सबसे पहले चेहरे पर जमी गंदगी व ऑइल को साफ करे, इसके लिए एक अच्छे क्लींजर का प्रयोग करे फिर चेहरे को धो ले।

इन सही व आसन से स्टेप्स से करिये आकर्षक मेकअप  जो बढ़ाये आपकी खूबसूरती
NAARICHHABI

मॉइस्चराइजर का प्रयोग करे – यह सबसे बेसिक स्टेप है मेकअप को अच्छे से पुरे चेहरे पर अप्लाई होने के लिए जरुरी है कि स्किन मॉइस्चराइज हो व इसका दूसरा फायदा यह भी है की इससे त्वचा पर दाग – धब्बे नहीं पड़ते है, अगर आपकी स्किन ऑयली है तो भी आप जेल बेस मॉइस्चराइजर का जरुर प्रयोग करे।

इन सही व आसन से स्टेप्स से करिये आकर्षक मेकअप  जो बढ़ाये आपकी खूबसूरती
NAARICHHABI

फाउंडेशन का प्रयोग करे – मॉइस्चराइजर लगाने के 2 – 3 मिनट बाद आप फाउंडेशन का प्रयोग कर सकती है इसके लिए सबसे पहले आपको अपनी स्किन के कलर से मिलता हुआ फाउंडेशन का प्रयोग करना है, इसे लेकर आप ऊँगली से गाल, नाक, माथे व ठोड़ी पर थोडा लगाये फिर फाउंडेशन ब्रश से अच्छे से पुरे फेस पर अप्लाई करे।

इन सही व आसन से स्टेप्स से करिये आकर्षक मेकअप  जो बढ़ाये आपकी खूबसूरती
NAARICHHABI

कंसीलर अप्लाई करे – अगर आप की आँखों के निचे काले घेरे है तो इन्हें छिपाने के लिए आप अच्छी कंपनी का कंसीलर का यूज करे, इसका कलर भी आपकी स्किन से मिलता जुलता ही ले, इसे ब्रश की सहायता से एक किनारे से दुसरे किनारे तक अच्छे से लगाये ताकि डार्क सर्किल छिप जाये।

इन सही व आसन से स्टेप्स से करिये आकर्षक मेकअप  जो बढ़ाये आपकी खूबसूरती
NAARICHHABI

कॉम्पैक्ट या लूस (Loose) पाउडर से सेट करे – यह आपके चेहरे के एक्स्ट्रा ऑइल को सोख लेता है व मेकअप को फेलने नहीं देता। इसके लिए ब्रश को पाउडर में डीप करे व एक्स्ट्रा पाउडर झटकार दे, फिर इसे चेहरे पर राउंड शेप में अप्लाई करे जिससे मेकअप चेहरे पर एक जैसा लग जाये।

इन सही व आसन से स्टेप्स से करिये आकर्षक मेकअप  जो बढ़ाये आपकी खूबसूरती
NAARICHHABI

आईशैडो – चेहरे पर आँखे सबसे ज्यादा आकर्षक होती है इसलिए जरुरी है कि मेकअप करते समय आँखो का खास ध्यान रखा जाये, इसलिए इन्हें आकर्षक दिखाने के लिए आईशैडो को ब्रश से आँखों के ऊपरी भाग पर लगाये शैडो का कलर अपनी स्किन टोन या ड्रेस से मिलता हुआ ले।

इन सही व आसन से स्टेप्स से करिये आकर्षक मेकअप  जो बढ़ाये आपकी खूबसूरती
NAARICHHABI

आईलाइनर – आँखों को और ज्यादा खुबसूरत बनाने के लिए काले रंग के लाइनर को पलकों के ऊपर लगाये, अगर आपकी आँखे छोटी है तो आप इसकी मोटी लाइन लगाये वही अगर आपकी आँखे पहले से ही बड़ी है तो इसकी बारीक़ लाइन लगा कर आँखों को सुंदर दिखा सकती है।

इन सही व आसन से स्टेप्स से करिये आकर्षक मेकअप  जो बढ़ाये आपकी खूबसूरती
NAARICHHABI

काजल – अच्छी कंपनी के हर्बल काजल का यूज करे व इसकी डार्क लाइन अपर व लोअर वाटरलाइन पर लगाये यह आपकी आँखों को सुंदर बनाएगी।

इन सही व आसन से स्टेप्स से करिये आकर्षक मेकअप  जो बढ़ाये आपकी खूबसूरती
NAARICHHABI

मस्कारा – मस्कारा को एक बार ऊपरी व निचली पलक पर लगाये इससे आपकी पलकें घनी लगेंगी, आप चाहे तो मस्कारा लगाने से पहले पलकों को कर्ल भी कर सकती है इसके लिए आपको लेश कर्लर का प्रयोग करना होगा।
इन सही व आसन से स्टेप्स से करिये आकर्षक मेकअप  जो बढ़ाये आपकी खूबसूरती
NAARICHHABI

ब्लश – ब्लश लगाने के लिए लिक्विड या ब्लशर पाउडर का प्रयोग करे इसके लिए आप लाइट पिंक, पीच जैसे कलर का प्रयोग करे, ध्यान रहे ब्लशर का प्रयोग करते समय ये आपको ब्लशिंग लुक दे न की भद्दा। इसलिए ज्यादा डार्क शेड यूज न करे, ब्लश लगाते समय इसे गालो से ऊपर की तरफ स्ट्रोक करे।

इन सही व आसन से स्टेप्स से करिये आकर्षक मेकअप  जो बढ़ाये आपकी खूबसूरती
NAARICHHABI

लिपस्टिक – बिना लिपस्टिक के मेकअप बिल्कुल अधुरा लगता है इसलिए लिपस्टिक का यूज जरुर करे, इसके लिए आप लिप बाम, मॉइस्चराइजर या घी को होंठो पर लगाये 2 मिनट बाद फिर लिप लाइनर से लिप को शेप दे (लिप लाइनर हमेशा लिपस्टिक से 1 शेड डार्क रखे) अब आप लिपस्टिक लगाये लिप लाइनर के यूज से लिपस्टिक आपके नेचुरल शेप से बाहर नहीं जाती और बिलकुल परफेक्ट अप्लाई होती है।

इन सही व आसन से स्टेप्स से करिये आकर्षक मेकअप  जो बढ़ाये आपकी खूबसूरती
NAARICHHABI

मेकअप करते समय इन बातो का रखे ध्यान -
·        आईब्रो को हमेशा शेप में रखे अगर आईब्रो घनी नहीं है तो आईब्रो पेंसिल का यूज करे।
·        मेकअप को अच्छे से ब्लेंड करना न भूले यह आपको नेचुरल लुक देगा।
·        लिपस्टिक लगाने से पहले लिप लाइनर का प्रयोग जरुर करे।
·        हेयर स्टाइल हमेशा मेकअप के अनुसार ही रखे।
·        फाउंडेशन का प्रयोग सावधानी से व कम करे।
·        कॉम्पैक्ट पाउडर / लूस पाउडर का प्रयोग जरुर करे यह मेकअप को लम्बे समय तक सेट रखता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ