घर में ही फेशियल करने का तरीका
आज कई तरह के फेशियल बाजार में उपलब्ध है पर वह बहुत ही
महंगे होते है व स्किन को नुकसान भी पहुंचाते है तो आज की इस पोस्ट में हम आपको
बताने जा रहे है घर पर ही कैसे आप फेशियल कर सकती हैA जी हाँ इस तरह का फेशियल जो बिलकुल नेचुरल है और इसे आप
अपने घर में उपलब्ध चीजो से ही कर सकती है -
स्टेप – 1 :- स्किन की
क्लीनजिंग करे -
सबसे पहले एक आलू ले, उसे छीलकर उसको
बारीक़ घिस ले, फिर एक छोटी छलनी से छानकर इसका रस निकल ले, फिर रुई की सहायता
से पुरे फेस पर अच्छे से लगाये | फिर 5 मिनिट तक लगे रहने दे, उसके बाद धो
लीजिये |
स्टेप
– 2 :-स्क्रबिंग करे -
4 – 5 बादाम ले उसे दरदरा पीस ले, थोड़ा मोटा रखे
बारीक़ न करे, फिर इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाये फिर इस स्क्रब से 2-3
मिनिट मसाज करे, फिर 5 मिनिट इसे फेस पर लगा रहने दे फिर चेहरा धो ले |
स्टेप
– 3 :- क्रीम से मसाज करे –
एक चम्मच बेसन, 2 चम्मच कच्चा दूध
ले, इसे मिक्स करे फिर इस पेस्ट से चेहरे की अच्छे से मसाज
कीजिये फिर गर्दन पर भी निचे से ऊपर की तरफ मसाज करना है, 5 मिनिट तक मसाज
करे फिर फेस को धो ले |
स्टेप
– 4 :- फेसपैक लगाये –
1 चम्मच बेसन, 1 चम्मच एलोवेरा
जेल, 1 विटामिन-E का केप्सूल, ½ चम्मच नीम का तेल, 1 चम्मच कच्चा दूध
ले, फिर इन्हें मिक्स करे | इस पेस्ट को फेस
पर लगाये फिर 5-10 मिनिट सूखने दे, फिर हलके गीले
हाथो से मसाज करते हुए इस पेस्ट को झड़ा दे |
इस होममेड फेशियल का प्रयोग करके आप अपने फेस पर अलग ही
ग्लो पाएँगेA अगर आपकी उम्र 25 साल से कम है तो 1-2 महीने में आप इसे
अप्लाई करे व अगर 30 वर्ष से अधिक है तो महीने में 2 बार इसका उपयोग आप अवश्य करे | इस तरह आप घर पर ही उपलब्ध सामग्री से फेशियल कर सकते है
जिससे आपकी स्किन पर कोई रिएक्शन भी नहीं होगा व बाजार में उपलब्ध महँगे व केमिकल
युक्त फेशियल से आपकी स्किन भी बची रहेगी |

0 टिप्पणियाँ