वजन घटाना है........
तो आज ही अपनाये ये आसान तरीका
![]() |
| NAARICHHABI |
अपने चेहरे खूबसूरती
बढ़ाने के महिलाऐं तरह तरह के जतन करती है फेस पैक, क्रीम etc. पर सिर्फ चेहरे की
सुन्दरता ही सबकुछ नहीं । जरुरी है आपका स्वास्थ भी ठीक हो, स्वास्थ तभी ठीक हो सकता
है जब आपका वजन आपके शरीर के मुताबिक हो । ज्यादा वजन जंहा आपकी खूबसूरती कम करता है
वंही यह बहुत सी बीमारियों को बढ़ावा भी देता है जैसे की हाई ब्लडप्रेशर, हार्ट
अटैक । वही दूसरी और कम वजन के दुष्प्रभाव भी आपके शरीर पर पढ़ते है इसलिए अच्छा
स्वास्थ्य व सुन्दरता दोनों के लिए आवश्यक है की आपका वजन सही हो तो आज की इस
पोस्ट में हम आपको बताने वाले है ऐसी डाइट और एक्सरसाइज की बारे में जिनको यदि रोजाना
फोलो करे तो आप अपना सही वजन प्राप्त कर सकते है
वजन घटाने के लिए
पुरे दिन का डाइट प्लान – यह
धारणा बिलकुल गलत है की खाना कम कर देने से वजन कम हो जाएगा, बल्कि यह तो आपको
कमज़ोर बना देगी वजन कम करने के लिए जरुरी नहीं है की खाना कम किया जाये, आप एक
हैल्दी डाइट ले कर भी वजन कम कर सकते है ।
![]() | |
|
क्या न खायें – डाइट बताने से पहले यह बहुत जरुरी है की किन – किन चीजो को
आपको नहीं खाना है वह आपको पता हो तो आज ही इनको अपनी आहार से कम करने की कोशिश
करे ।
फ्रूट जूस – फ्रूट जूस में फाइबर निकल जाने के कारण शुगर की मात्रा अधिक
होती है इसलिए फ्रूट जूस न ले ।
शुगर – अपनी डाइट में सोडा, फ्रूट ड्रिंक जैसे प्रोडक्ट को अवॉयड
करे क्युकि इसमें शक्कर की मात्रा अधिक होती है और चीनी वाले पेय पदार्थ डाइबिटिज,
मोटापा और ह्रदय रोग को बढ़ावा देते है ।
![]() | |
|
ट्रांस फैट – पेस्ट्री, कुकीज, केक व नकली मक्खन में ट्रांस फैट होता है जो आपके वजन को तेजी से बढ़ाते है और ये स्वास्थ के लिए नुकसान देह होते है
परिष्कृत अनाज – रिफाइंड ग्रेन्स से बने हुए पदार्थ जैसे बिस्कुट, ब्रेड,
पास्ता को अपनी डाइट से हटा दे ।
उच्च वसा वाले पदार्थ – फ्रेंच फ्राइज, चिप्स, ज्यादा तेल वाला भोजन, बाहर के तले
हुए पदार्थ व नॉनवेज में अधिक मात्रा में उच्चा वसा होती है इसलिए ऐसे पदार्थो को
अपने आहार में शामिल न करे ।
क्या खाए – अब
बारी आती है आपको यह बताने की कि आपको क्या – क्या खाना है
वजन कम करने के लिए
जरुरी है शरीर की आवश्कता के हिसाब से कैलोरी ले जाये, 1200 – 1800 कैलोरी पर्याप्त
होती है शरीर को सुचारू रूप से काम करने के लिए ।
डाइट चार्ट –
सबसे पहले – सुबह
उठते ही सबसे पहले एक गिलास हल्का गुनगुना पानी पिए । आप चाहे तो इसमें निम्बू और
शहद भी मिला सकती है, यह आपके फैट को बर्न करने में मदद करेंगे ।
हैल्दी ब्रेकफास्ट ले
– ब्रेकफास्ट में आप ओट्स, अंडे का सफ़ेद हिस्सा, हरी सब्जियों
से मिलाकर बनाया गया चिला, दूध व ड्राई फ्रूट जैसे बादाम व सीजनल फ्रूट आदि ले ।
लंच – दोपहर के खाने में आप एक कटोरी दाल, ब्राउन राइस,
मल्टीग्रेन आटे से बनी हुई 2 रोटी, सलाद और एक कटोरी हरी सब्जी को शामिल करे ।
![]() | |
|
इवनिंग स्नैक – शाम के समय आप सूप, चाय (ग्रीन टी) के साथ सिके हुए चने या स्प्राउट, फ्रूट ले सकती है ।
डिनर – रात
के खाना हमेशा हल्का ही लेना चाहिए तो इसमें आप एक कटोरी दाल, सब्जी, मल्टीग्रेन
रोटी व सूप ले । रात में तेल व चावल के सेवन से परहेज करे ।
स्वीट – स्वीट
में आपको शक्कर से बनी मिठाइयाँ नहीं खाना है, खाना खाने के बाद आप गुड़ व सौफ का
सेवन करे ये आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाने का काम करेगा और इससे वजन में भी इजाफा नहीं
होगा व खून भी साफ होता है जितनी आपकी पाचन शक्ति मजबूत होगी उतना ही आपके वजन
बढ़ने के चांस कम होते है
आप चाहे तो इनमे अपने
अनुसार अन्य चीजो का सेवन कर सकती है, बस ध्यान यह रखे की कैलोरी सही मात्रा में हो
व जो फ़ूड आप ले रही है वह हैल्दी फ़ूड(सब्जियां, नट्स, बीन्स, साबुत अनाज, डेरी
प्रोडक्ट) की लिस्ट में से हो ।
डाइट के साथ जरुरी है
एक्सरसाइज –
स्किपिंग (रस्सी कूद) -
![]() | |
|
पुश – अप्स -
![]() | |
|
हूला-हूप -
![]() | |
|
स्टेप-अप -
![]() | |
|
जंपिंग जैक -
![]() | |
|









0 टिप्पणियाँ