स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपनाये ये महत्वपूर्ण आदतें




स्वस्थ जीवन जीने के लिए अपनाये ये महत्वपूर्ण आदतें


NAARICHHABI


स्वस्थ रहना जीवन का सबसे बड़ा सुख है कोई भी व्यक्ति तभी सुखी रह सकता है जब वह मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहे और कोई भी तभी स्वस्थ रह सकता जब उसे पता हो की उसकी दिनचर्या कैसी होनी चाहिए, उसे क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए आप क्या खा रहे है स्वास्थ्य का सम्बन्ध सिर्फ इससे नहीं बल्कि आप क्या सोच रहे है स्वास्थ्य का सम्बन्ध इससे भी है”  इसलिए भोजन के साथ साथ अपनी सोच भी सकारात्मक रखे क्योकि जैसा आप सोचते उसका प्रभाव आपके मन व शरीर पर पड़ता है इसके अतिरिक्त कुछ महतवपूर्ण आदते है जिनका पालन करके आप स्वस्थ जीवन जी सकते है

  • सुबह रोजाना उठकर पानी पीना चाहिए जिन्हें अस्थमा, कब्ज, कफ़, कोलेस्ट्रोल जैसी समस्या है उन्हें हल्का गर्म पानी पीना चाहिए ।


  • पानी हमेशा बैठकर पीना चाहिए लम्बे समय तक खड़े होकर पानी पीने से जोड़ो में दर्द की समस्या होने लगती है ।


  • आजकल बढ़ रही पेट के रोग एसिडिटी, अल्सर व चर्म रोग का मुख्य कारण है दूध युक्त चाय व उसके साथ नमक के पदार्थो का सेवन करना । चाय व नमकीन साथ में लेने से शरीर पर बुरा प्रभाव पढता है ।


  • भोजन के बाद स्नान नहीं करना चाहिए भोजन के बाद स्नान करने से, अधिक परिश्रम करने से, सो जाने से पाचन शक्ति मंद हो जाती है, इसलिए स्नान करने के बाद ही भोजन करे ।


  • नहाने से पहले व बाद में एक गिलास सादा पानी पिए जिससे ब्लड प्रेशर की समस्या से काफी हद तक आप बचे रहेंगे ।


  • रोजाना कम से कम 20 30 मिनिट एक्सरसाइज जरुर करे, योगा, रनिंग, एरोबिक्स जरुर करे जिससे शरीर में ऑक्सीजन का प्रवाह अच्छा होता है ।


  • कोल्ड ड्रिंक, फल, दूध से बनी मिठाइयाँ व तैलीय पदार्थ खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए ।


  • ज्यादा देर रात तक जागना हमारे शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को कम करता है ।


  • बीड़ी, सिगरेट व तम्बाकू के प्रत्येक बार सेवन से मस्तिष्क की हजारो कोशिकाएँ नष्ट हो जाती है इसलिए ऐसे पदार्थो से दूर रहे ।


  • आज के समय में पेट बाहर निकलना का मुख्य कारण है खड़े होकर,  कुर्सी पर बैठकर व खाने के तुरंत बाद पानी पीना है इसलिए हमेशा भोजन जमीन पर बैठकर ही करे क्योकि ऐसा करने से आप उतना ही भोजन कर पाएँगे जितने की शरीर को आवश्यकता है इससे आप ओवरईटिंग से भी बचे रहेंगे ।


  • सुबह का नाश्ता अवश्य करे व नाश्ता पौष्टिक ले । रात का भोजन हमेशा हल्का ले ।


  • भोजन हमेशा चबा चबाकर करे व पानी हमेशा भोजन करने के 1 घंटे बाद ही ले ।


  • रोजाना उठने के बाद दोनों हाथो को आपस में रगड़े फिर इन्हें आँखों पर लगाये व पुरे चेहरे पर घुमाये इससे आपकी चेहरे में ग्लो आएगा ।


  • नाश्ते में हमेशा फलो का ताजा जूस ले, दोपहर के भोजन के बाद छाछ ले व शाम के भोजन के बाद गर्म दूध ले यह ध्यान रखे की इन चीजो को लेने का क्रम उलट पुलट न हो ।


  • भोजन बनाने व रखने के लिए फ्रीज, माइक्रोवेव ओवन, प्रेशर कुकर व एल्युमीनियम के बर्तनों का प्रयोग कम करे और हो सके तो न करे ।


  • अपने आपको खुश रखे, तनाव से दूर रहे व हमेशा सकारात्मक सोचे ।






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ