अपना घर सजायें खुबसूरत पौधों के साथ



अपना घर सजायें खुबसूरत पौधों के साथ

Naari Chhabi


घर सजाना एक कला है सजा हुआ घर हर किसी को भाँता है । घर के व्यवस्थित व सजे हुए रहने से पॉजिटिव एनर्जी फ्लो होती है जिससे दिमाग सकारात्मक काम करता है।  घर सजाने में छोटे –छोटे प्लांट का बहुत योगदान है इनकी हरियाली मन को शांति व सुकून देती है साथ ही ये घर को खूबसूरती भी प्रदान करते है आजकल जगह की कमी की वजग से न तो घर में बगीचे है न ही ताजी हवा । तो आज हम आपको ऐसे कुछ पौधों के बारे में बताएँगे जिन्हे आप घर व ऑफिस में लगाकर घर की खूबसूरती को बढ़ा सकती है साथ ही ये हवा को साफ व ताज़ा भी रखते है और इन्हें लगाने के लिए ज्यादा जगह की भी आवश्यकता नहीं है -

स्नेक प्लांट – आजकल इस पौधे को गमले में लगाकर घर सजाने के लिए इसका उपयोग किया जाता है यह दिखने में बहुत सुन्दर लगता है और इसकी देखभाल भी आसन है यह पौधा प्रदूषित हवा को शुध्द कर्ता है ।  यह रात को ऑक्सीजन छोड़ता है व कार्बन-डाई-ऑक्साइड के स्तर को कम करता है ।

एलोवेरा – एलोवेरा एक ऐसा पौधा है जो अच्छा एयर प्यूरीफायर होने के साथ औषधीय गुणों से भी पूर्ण है इसकी पत्तियों में मौजूद जेल त्वचा के घावों को भरने व जली हुई त्वचा को ठीक करने का कार्य करता है, इसे आप किचन विंडो, सेल्फ में रख सकती है ।

मनी प्लांट – मनी प्लांट एक बेल प्लांट है इसे ज्यादा रोशनी की आवश्यकता नहीं होती है व इसे आप घर की किसी भी कोने में लगा सकती है । वंही अगर इसे आप गमलो की बजाय सजावटी पॉट व डेकोरेटिव बौतलो में लगाएंगी तो यह आपके घर की खूबसूरती में चाँद लगा देंगा ।

एरेका पॉम – खुबसूरत पौधों के श्रेणी में एक और पौधा है एरेका पाम । इस पौधे को आप मनी प्लांट की तरह घर के किसी भी कोने में आसानी से लगा सकती है, यह खुबसूरत होने के साथ-साथ कार्बन-डाई-ऑक्साइड को ऑक्सीजन में बदलने का कार्य भी करता है इसे पॉट स्टैंड में रखकर बेडरूम को सजाया जा सकता है ।

पीस लिली – पीस लिली एक बहुत ही सुंदर फूलो के खिलने वाला पौधा है यह वायु को शुध्द करने वाले पौधे के रूप में बहुत पसंद किया जाता है । इन्हें आप चाहे तो घर के साथ – साथ आप ऑफिस में भी लगा सकते है या घर में किचन के विंडो, सेल्फ़ में रख सकती है ।

इंग्लिश आईवी – यह एक बेलरुपी पौधा है जिसका उपयोग घर या ऑफिस के खाली जगह को सजाने के लिए कर सकती है जिस जगह पर कम रोशनी आती हो ऐसी जगह पर आप इसे लगा सकती है । यह वातावरण में मौजूद जहरीली गैसों को ख़त्म करता है व शुध्द हवा प्रदान करता है ।  

स्पाइडर प्लांट – यदि आप पौधों द्वारा घर सजाना चाहती है और इनकी देखभाल के लिए ज्यादा समय नहीं है तो यह प्लांट आपके लिए एक अच्छा विकल्प है इसे ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती है यह छोटे – छोटे फूलो व घनी पत्तियों वाला खुबसूरत पौधा देखभाल के आभाव में भी जीवित रहता है और वायु को शुध्द करता है ।

फाइकस बेंजामिना – इस पौधे को आप बालकनी में सजा सकती है । यह पौधा समय पर पानी व देखभाल मांगता है पर एक बार पर्याप्त रोशनी व देखभाल पाकर इनडोर कंडीशन में सेट हो जाता है तो यह लम्बे समय तक जीवित रहता है । यह बेंजीन और अन्य खतरनाक गैसों से वातावरण को सुरक्षित रखता है । 

रबर प्लांट – घर व ऑफिस के बंद कमरों में यदि आप प्रकृति का एहसास चाहते है तो आप इस प्लांट को चुन सकते है यह थोड़ी सी धुप में भी जीवित रह सकता है । यह धीरे धीरे बढ़ते है लेकिन यह लकड़ी के फर्नीचर से रिलीज होने वाले हानिकारक आर्गेनिक कंपाउंड फॉर्मल्डिहाईड से वातावरण को मुक्त करता है ।

तुलसी – यह एक नेचुरल एयर प्यूरीफायर है  यह 24 में से 20 घंटे ऑक्सीजन छोड़ता है व कार्बन-डाई-ऑक्साइड और सल्फ़र-डाई- ऑक्साइड सोखता है ।  



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ