How to Overcome Shyness in Child | बच्चो में शर्म और झिझक को कैसे दूर करे



How to Overcome Shyness in Child | बच्चो में शर्म और झिझक को कैसे दूर करे

How to Overcome Shyness in Child
Naarichhabi.com

आपका अपनी Life में हर Nature (स्वभाव) के व्यक्ति से सामना हुआ होगा अधिकतर दो Nature के लोग होते है एक होते है Extrovert (बहिर्मुखी) जो सबसे खुलकर बात करते है और दुसरे Introvert (अंतर्मुखी) जो की थोड़ा कम बात करते है और हर किसी से बात नहीं करते है ठीक इसी तरह बच्चो के नेचर में भी यह चीज देखने को मिलती है

कोई बच्चा सभी रिश्तेदारों और जान - पहचान वालो से खुलकर बात करता है वही कुछ बच्चे किसी के भी सामने बोलने से पहले थोडी झिझक महसूस करते है ऐसे में कुछ पेरेंट्स उन्हें जोर - जबरदस्ती करते है और उन्हें डाट - डपट करके लोगो से बात करने को कहते है लेकिन यह गलत है ऐसे से बच्चा और ज्यादा चिढचिढा हो जाता है और ये उसके बढती उम्र के लिए ठीक नहीं है, इसलिए उन्हें समझने की कोशिश करे और उन्हें समझाए और नीचे दी हुयी बातो का ध्यान रखे


कैसा हो आपका अपने बच्चो के साथ रिश्ता 


बच्चो में शर्म और झिझक को ऐसे करे दूर -


1.      अगर आप चाहते है की आपका बच्चा अपनी झिझक को दूर करके थोड़ा खुल जाये तो इसके लिए आपको उसकी feelings को समझना होगा और उसे प्यार से समझाना भी होगा और आपको ये जानने की कोशिश भी करनी पड़ेगी की उसके मन में क्या चल रहा है इसके साथ ही बच्चे को ये बताना जरुरी है की शर्माना कोई गलत बात नहीं है और इसके लिए उन्हें शर्मिंदा होने की भी कोई जरुरत नहीं है



2.      आप अपने बच्चे के लिए एक Example भी set कर सकते है क्युकी अपने पेरेंट्स और घर के अन्य लोगो के व्यवहार को देखकर भी बच्चे बहुत कुछ सीखते है अगर आप चाहते है की आपका बच्चा थोड़ा Outgoing हो जाए तो उसके सामने आप भी थोड़ा out going और chill हो जाइए क्युकी आप जैसे होंगे आपका बच्चा भी वैसा ही बनेगा

3.    अगर आपके बच्चे में आपको थोड़ा सा भी Improvement देखने को मिलता है तो उसे Reward दीजिये उसकी तारीफ़ कीजिये ऐसा करने से उसका Confidence boost होगा सबसे ज्यादा इम्पोर्टेन्ट बात यह है की आपको अपने बच्चे का confidence level बढाना होगा


4.     आप अपने बच्चे को Social situations का experience करने और social skills को develop करने का मौका भी दीजिये अपने बच्चे के Friends को उसे Invite करने को कहिये और उसे दोस्तों के यहाँ भी जाने दीजिये इससे वो थोड़ा ready to out going फील करेगा

5.      बच्चो के साथ जोर - जबरदस्ती करना सबसे गलत बात होती है इसलिए उनके साथ ऐसा Behavior ना करे और दुसरो के सामने उसे डाउन फील मत करिए उदाहरण के तौर पर जैसे आप अपने बच्चे को उसके दोस्तों या आपके Relatives के सामने गाना गाने को कहते है और अगर आपके बच्चे का mood नहीं है, तो उसके साथ जबरदस्ती मत कीजिये पहले आप उसकी Social skills पर ध्यान दीजिये


6.      अपने बच्चे को कभी भी ऐसी Situation में Push मत कीजिये जो की उसके लिए Unsecured या uncomfortable हो आप उसे इस काबिल बनाइये की उसे कुछ भी करने में झिझक या शर्म महसूस ना हो










एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ