Special Stuffed Cabbage, Carrot and Cheese Rolls | Veg Roll Recipe



Special Stuffed Cabbage, Carrot and Cheese Rolls | Veg Roll Recipe In Hindi

Veg Roll Recipe In Hindi
Naarichhabi.com

Rolls सभी को बहुत ही पसंद होते है और specially बच्चो को टिफिन में यह बहुत ही पसंद होते है महिलाओं के लिए यह बनाना बहुत ही Easy होता है यह Recipe आप ब्रेकफास्ट में और बच्चो के टिफिन में भी दे सकती है अक्सर बच्चो की शिकायत होती है की आप उन्हें रोज -रोज वही खाना टिफिन में देती है तो अगर आप उन्हें ये Stuffed Cabbage, Carrot and Cheese Rolls बनाकर दें सकती है उन्हें यह रेसीपी बहुत ही पसंद आएगी देखते है की किस तरह आप स्टफ्ड कैबेज केरेट एंड चीज़ रोल्स बना सकती है


आवश्यक सामग्री -

  • गेहू के आटे से बनी चपाती (पहले बनाकर रख लीजिये)
  • मक्खन
  • पतली लम्बी कटी हुयी पत्तागोभी
  • कसा हुआ गाजर
  • कसा हुआ प्रोसेस्ड चीज़
  • बारीक कटी हरी मिर्च
  • लहसुन
  • अदरक का पेस्ट
  • कसे हुए प्याज
  • नमक
  • उबले मैश किये हुए आलू

Also Read - किड्स के लिए बनाइये यहमजेदार ढोकला !


बनाने की विधि -

Naarichhabi.com


1.      एक पैन लीजिये उसमे मक्खन डालकर गर्म कीजिये



2.      इसके बाद इसमें हरी मिर्च, लहसून, अदरक का पेस्ट डालकर भून लीजिये


3.      अब इसमें पत्तागोभी, गाजर, और नमक डालकर 1-2 मिनट तक भून लीजिये


4.      अब आंच से हटा लीजिये और इसमें मैश किये हुए आलू और चीज डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये

5.      अब इस फिलिंग को एक चपाती लेकर उसके बीच में रखकर रोल को बंद कर दीजिये


6.      अब एक नॉन-स्टिक तवा लीजिये और उसमे और उस पर मक्खन डालकर रोल को सुनहरा होने तक भून लीजिये


7.      अब इसे 2 पीस में कट करके टोमेटो सॉस के साथ गर्मागर्म परोसिये


Also Read -








एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ