चमकदार
त्वचा के लिए ऐसे इस्तेमाल करे विटामिन्स | Vitamins Benefits
![]() |
| Naarichhabi.com |
क्या आप अपनी खूबसूरती को बनाये रखने के लिए बहुत महेंग- महेंगे
कॉस्मेटिक का इस्तेमाल करते है ?क्या आपको इससे अपने इच्छा के अनुसार खूबसूरती मिल
पायी ? आप खुबसूरत दिखने के लिए चाहे जो product इस्तेमाल कर ले पर जो निखार आप चाहती
है वह केवल इन चीजों के इस्तेमाल करने से नहीं मिल सकता है । यदि आप कुदरती खूबसूरती
चाहती है तो इसके लिए जरुरी है की आप इसके जरुरी विटामिन्स ले । जो की आपकी त्वचा को
नेचरली खुबसूरत बनाएगी । जब आप इस तरह की खुबसूरत दिखेंगी तो आपको दिखावे की
खूबसूरती की जरुरत ही नहीं महसूस होगी ।
विटामिन सिर्फ त्वचा के लिए ही नहीं बालों के लिए भी बहुत जरुरी
है, इससे आपके त्वचा को तो चमक मिलती ही है साथ ही यह बालों को खूबसूरती को भी
बढ़ाते है और वहीँ इनकी कमी होने से स्किन सेल्स डैमेज होने लगते है जिसका नतीजा
होता है की बेसमय झुर्रियां पड़ने लगती है साथ ही दाग-धब्बे भी आपके चेहरे पर जगह
बनाने लगते है और चेहरे की रौनक और चमक फीकी पड़ने लगती है । पर ऐसा बिलकुल नहीं है
की एक बार आपके स्किन पर यह सारे बुरे असर दिखने लगे तो इन्हें ठीक नहीं किया जा
सकता । हाँ जरुरी है की इस ओर ध्यान समय रहते दिया जाये इसलिए यदि आपके स्किन पर कोई
प्रॉब्लम होते दिखे तो आपके द्वारा लिए जाने वाले भोजन की तरफ देखे की इसमें आपके
चेहरे की चमक को बनाये रखने वाले कौन-से विटामिन शामिल है और किनकी कमी है । जब आप
इस पर गौर करेंगे तो आपकी स्किन फिर से चमकदार और पहले से ज्यादा जवां व कुदरती
खूबसूरती से भरपूर दिखने लगेगी । आइये जानते है अच्छे स्वास्थ और चमकदार स्किन पाने
के लिए आपको कौनसे विटामिन लेने चाहिए । वैसे तो सभी विटामिन्स आपको स्वस्थ रखने के
लिए जरुरी है पर कुछ विशेष विटामिन आपको जरुर लेना चाहिए यदि आप healthy हेयर और
स्किन चाहते है -
जाने - BB क्रीम के फायदे
1.
झुरियों
से निजात के लिए विटामिन ए
यदि चेहरे पर दाग और झुरियां दिखने लगे तो इसके लिए विटामिन ए
सबसे ज्यादा कारगर रहेगा इसे आप ऐसे फेस पैक, स्क्रब और उबटन को use करे, जो
विटामिन A से युक्त हो । यदि आप घरेलु उपाय चाहती है को इसके लिए पपीते के नरम गुदे और
ग्लिसरीन को मिलाकर चेहरे पर लगाये । इससे झुरियां ख़तम होगी साथ ही त्वचा पर ग्लो नजर
आएगा । स्किन को ढीलापन ख़तम हो कर कसाव भी आता है ।
2.
रंगल बढाने
के लिए विटामिन सी
यदि आपके स्किन का कलर फीका पड़ गया है और अप चाहती है की आपकी
स्किन बेबी soft स्किन type हो तो इसके लिए विटामिन सी का इस्तेमाल करे । यह स्किन को ब्लीच भी करेगा और आपका छुपा हुआ निखार भी आपको लौटाएगा । विटामिन सी आप खट्टे फलो
और सब्जियों से प्राप्त कर सकती है । यह विटामिन बॉडी में कोलेजन बनाता है जिससे
झुर्रियां भी कम होती है और रूप भी निखरता है, इसे आप फेसपैक में भी जरुर इस्तेमाल
करे ।
3.
सुन्दरता
के लिए विटामिन बी
विटामिन बी से पाचन तंत्र सही कार्य करता है और आपके पाचन का ही
प्रभाव आपके चेहरे पर नजर आता है इसलिए कुदरती खूबसूरती के लिए जरुरी है की आपका
पाचन तंत्र ठीक से कार्य करे । यह आपके बालो के रंग और उनके ग्रोथ को बनाये रखने के
लिए भी बहुत जरुरी है इसके कमी से बालो का रंग स्लेटी होने लगता है ।
4.
soft और
मॉइस्चराइजर स्किन के लिए विटामिन ई
यह एक ऐसा विटामिन है जो की healthy स्किन और बालों के लिए लिए
सबसे ज्यादा जरुरी है यह त्वचा और बालों की सुरक्षा करता है और इन्हें डैमेज होने से
भी बचाता है । इससे त्वचा soft रहती क्युकी यह विटामिन स्किन को जरुरी नमी देता है
जिससे स्किन चमकदार दिखने लगती है ।
5.
दूर कर
डार्क सर्कल्स
डार्क
सर्कल्स मतलब आपके आँखों को जरुरी पोषक तत्व नहीं मिल पा रहे है साथ ही वह विटामिन्स
भी जो उन्हें healthy रखने के लिए बेहद जरुरी है । विटामिन पूरी बॉडी के लिए बहुत
जरुरी है और इसके लिए आप हरी सब्जी फ्रूट और मौसमी फल साथ ही dairy
product को अपने भोजन में रोज ले । इससे न केवल आपके बाल और त्वचा सुन्दर दिखेंगे
बल्कि आपका शरीर भी healthy रहेगा, इसलिए अच्छा खाए, अच्छा सोचे और अच्छी नींद ले ।
Also Read -
Must Read -

0 टिप्पणियाँ