पढाई के साथ बच्चो को सिखाये लोगो से मिलना – जुलना | Manners for children



पढाई के साथ बच्चो को सिखाये लोगो से मिलना – जुलना | Manners for children

Naarichhabi.com


पेरेंट्स अपने बच्चो को पढाई – लिखाई में तो हेल्प करते है और उन्हें टोकते भी है लेकिन इसके साथ ही उन्हें अपने बच्चो को लोगो से सही तरीके से मिलना – जुलना भी सिखाना चाहिए क्युकी आजकल के बच्चे मोबाइल फ़ोन और TV में इतना Busy हो गए है की उनकी पूरी दुनिया घर में और उनके Room में ही सिमट कर रह गयी है 5 साल की Age से ही अपने बच्चो को बड़ो से बात करना सिखाये एक अच्छा Behavior आपकी सही परवरिश को भी दर्शाता है इसलिए आज हम आपको बताएँगे की कैसे अपने बच्चो को लोगो से घुलना मिलना सिखाये और वो क्या कारण है जिसकी वजह से बच्चे लोगो से बात करने से हिचकिचाते है




1.    Confidence की कमी –

यह बहुत ही Common Problem है जो अक्सर बच्चो में देखी जाती है इस प्रॉब्लम की वजह से बच्चे लोगो से बात करने में डरते है क्युकी बच्चो को लगता है की मुझे कुछ भी नहीं आता है और सामने वाला सबकुछ जानता है दीन भर घर में रहने और mobile चलाने और टीवी देखते रहने के कारन उनका आत्मविश्वास कम हो जाता है इसलिए वो अपने आप को कम आकने लगते है और वो चाहते है की उनकी किसी से कोई बातचीत नहीं हो


2.    बातचीत में Problem –

जब बच्चे किसी से मिलते जुलते नहीं है तो उन्हें ये पता नहीं होता है, की किस तरह से बड़ो से और लोगो से बात करनी है , क्या बात करनी है , अक्सर घर पर मेहमान आने पर भी बच्चे असहज महसूस करते है और कई माता – पीता मेहमान के आने पर खुद उनसे बातचीत में बिजी हो जाते है और बच्चो को कमरे में जाकर खेलने को कह देते है इससे बच्चे  घुलना – मिलना और बात करना नहीं सीख पाते है इसलिए ऐसा करने से बचे उन्हें भी बात करना सिखाये





3.             TV और Phone की आदत –

आजकल के बच्चे बस TV और Mobile में ही गुम हो गए है दिनभर बस mobile और mobile में गेम्स खेलना ही उनकी आदत बन जाती है और इस Routine के चलते उन्हें लोगो से कैसा व्यवहार करना है ये पता नहीं होता है और वो बात करने में हिचकिचाते है इसलिए अपने बच्चो को दीन भर टीवी और फ़ोन में ना लगे रहने से इन चीजो से उन्हें थोड़ा स्पेस दीजिये जिससे वे लोगो से बात कर सके


4.             आदर करना –

आजकल के बच्चो को छोटे और बड़े से किस तरह से बात की जाए यह भी पता नहीं होता है छोटे और बड़ो से बात करने में क्या अंतर होता है और किस लहजे से बात करनी है ये उन्हें पता नहीं होता है और ऐसे में कोई उनसे बात करे तो फिर वे अपने माता – पिता का चेहरा देखने लगते है





5.    पेरेंट्स की शह –

ऐसा कई माता – पिटा में देखने को मिलता है की जब भी बच्चे से कोई question किया जाता है तो उनके पेरेंट्स इसका जवाब देने लगते है, इससे बच्चो को शह मिलती है और फिर बच्चो को इसकी आदत पड जाती है फिर बच्चे माता –पिता का चेहरा देखते है इसलिए अच्छा यही है की आप अपने बच्चो को answer करने दीजिये ना की आप उनका जवाब दे




Also Read -

Must Read - 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ