फेस मसाज ऑइल से आप लम्बे
समय तक रहेंगी खुबसूरत और जवां
![]() |
| Naarichhabi.com |
दुनिया की कोई ऐसी महिला नहीं होगी जो यह न चाहे की वह पूरी
उम्र सुन्दर न दिखे और इसके लिए वह कई तरह के जतन भी करती है क्रीम, लोशन और सीरम का
यूज कर वह हर कोशिश करती है की उनकी स्किन हमेशा ग्लो करे । पर ग्लो के लालच में यह
महेंगे आइटम कभी-कभी स्किन पर बहुत बुरा असर छोड़ देते है जिससे आपको निराशा ही हाथ
आती है पर अब आपको निराश होने की कोई जरुरत नहीं है क्योकि आज हम आपको बताने वाले
ऐसे फेस ऑइल के बारे में जो आपके ग्लो की चाहत को पूरा करेगा और आपको झुर्रियों व चेहरे पर होने वाली अन्य प्रॉब्लम से भी दूर रखेगा ।
फेसऑइल बनाने के लिए – 2 चम्मच बादाम तेल/ नारियल तेल, 1 चम्मच एसेंस ऑइल, 1
चम्मच ऑरेंज एसेंशियल ऑइल को एक कटोरी में लेकर मिक्स करे । इस तरह आपका फेस मसाज
ऑइल बन कर तैयार हो जाएगा ।
मसाज की स्टेप -
1.
अपवर्ड
मोशन मसाज
इस स्टेप में मसाज करते हुए हाथों को पुरे चेहरे पर ऊपर से
निचे की तरफ घुमाए और इसी तरह गले की मसाज करे ।
2.
आउटवर्ड
मोशन मसाज
इसमें चेहरे की मसाज अन्दर से बाहर की तरह करे । इस स्टेप में
नाक और गाल की मसाज करते समय ये ध्यान रखे की हाथों को नाक के पास में लाते हुए
बाहर की तरफ मसाज करे । ध्यान रहे यह प्रक्रिया उलटी न हो ।
3.
सर्कुलर
मोशन
इसमें अपने हाथों को पुरे चेहरे पर घुमाते हुए मसाज करनी है
इसमें अपने हाथों निचे से ऊपर की तरफ ले जाते हुए मसाज करे ।
इन 3 स्टेप में पुरे चेहरे की मसाज हो जाएगी ।
4.
ऐसे
शुरू करे मसाज
- सबसे पहले ऑइल तैयार कर ले, अब हल्के हाथो से चेहरे पर लगाये । आप इसके लिए उँगलियों का इस्तेमाल करते हुए भी कर सकते है ।
- अब उँगलियों से पुरे चेहरे पर तेल को फैलाये ।
- इसके बाद गले की मसाज करे अब चेहरे की मसाज शुरू करे ।
- मसाज अन्दर से बाहर की तरफ 1-2 मिनट के लिए करे ।
- अब सर्कुलर मोशन में 1 मिनट तक गालों की मसाज करे ।
- इसके बाद गालों और होठों के आसपास अपवर्ड डायरेक्शन में मसाज करे ।
- ध्यान रहे चेहरे की मसाज हल्के हाथों से ही करे ।
5.
चेहरे
की मसाज के फायदे
ऑइल की मसाज से आप फ्रेश फील करेंगी । ढीली हो गई स्किन टाइट
होगी । झुरियों से निजात मिलेगी ।तेलों में एंटी-एजिंग प्रोपर्टीज होते है जो स्किन को
खुबसूरत बनाकर रखते है, यह स्किन टोनर की तरह भी काम करता है ।
Must Read -

0 टिप्पणियाँ