ऐसे करे दिवाली की सफाई की मेहनत भी कम लगे और काम भी ज्यादा हो

ऐसे करे दिवाली की सफाई की मेहनत भी कम लगे और काम भी ज्यादा हो 
NAARICHHABI.COM

दिवाली आ रही है यह ऐसा त्यौहार है जिस पर सब अपनी सारी टेंशन को अलग रखकर त्यौहार के सेलिब्रेशन में लग जाता है पूजा पाठ, खाना-पीना, रिश्तेदारों को बधाई देना, पटाखे चलाना....... पर दिवाली के पहले सबसे महत्वपूर्ण काम होता है घर की सफाई कहते है की साफ घर में देवी लक्ष्मी अपने पावन कदम रखती है और उस घर में धन, वैभव व सम्रद्धि का वास होता है हमारे पूर्वजो ने दिवाली के पहले घर की सफाई की जो परंपरा लगाई है एक तरह से यह बहुत सही है क्योकि पूरे साल हम अपने कामों में इतना व्यस्त रहते है की हमें फुर्सत ही कहाँ की हम घर का कोना-कोना साफ कर पाए इस बहाने से घर के वह कोने भी साफ हो जाते है जिन पर शायद पूरे साल हमारी नजर नहीं पड़ती है

वैसे घर की सफाई का ज्यादातर बोझ महिलाओं पर ही होता है त्यौहार की साफ़ सफाई में वह खुद का ख्याल ठीक से नहीं रख पाती व थक कर चूर हो जाती है यहाँ तक की दिवाली के दिन भी वह किसी न किसी काम में लगी ही रहती है एन्जॉय तो करना रह जाता है साइड में

इसलिए आज की इस पोस्ट में हम बताने वाले है उन तरीको के बारे में जिन्हें आप स्टेप वाइज अगर यूज करे तो पुरे घर की सफाई भी हो जाएगी, आप थकेंगी भी कम और आपका घर भी चमक जाएगा


सफाई करते समय खुद का रखे ध्यान
ऐसे करे दिवाली की सफाई की मेहनत भी कम लगे और काम भी ज्यादा हो
NAARICHHABI.COM


धुल और गन्दगी से अपनी त्वचा को बचाने के लिए चेहरे पर क्रीम व बालो में तेल लगा ले फिर कपडे से बांध ले
हाथो को सुरक्षित रखने के लिए रबड़ के दस्ताने जरुर पहने
पंखे व जालों को साफ करते वक्त आँखों पर चश्मा लगा ले यह धुल से आँखों का बचाव करेगा
घर को एक हीं दिन साफ करने की कोशिश न करे यह आपको हद से ज्यादा थकाने का काम करेगा इसलिए सफाई को 3 – 4 दिन के अन्तराल में बाँट ले

पुरानी व टूटी फूटी चीजों को करे बाहर
ऐसे करे दिवाली की सफाई की मेहनत भी कम लगे और काम भी ज्यादा हो
NAARICHHABI.COM

सबसे पहले घर में जो भी पुरानी और टूटी फूटी चीजें है जिनका आपको कोई उपयोग नहीं हो उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखाए या उन्हें भंगार में बेच दे
पुराने क्रोकरी, पुराने जुटे चप्पल को भी निकाल दे यह नकारात्मक ऊर्जा लाते है
पुराने कपडे जिनका यूज आप अभी नहीं कर रही है पर भविष्य में यदि आपके लिए उपयोगी हो तो उन्हें एक कपडे में बांध के अलग रख दे
अलमारी के सभी को कपड़ो एक बार धुप जरुर दिखाए जिससे इनमे नमी कारण आने वाली दुर्गन्ध चली जाएँ फिर अलमारी में कपड़ो व्यवस्थित जमायें

स्टेप to स्टेप करे सफाई
ऐसे करे दिवाली की सफाई की मेहनत भी कम लगे और काम भी ज्यादा हो
NAARICHHABI.COM

स्टेप 1 :- सफाई करने के लिए जरुरी सभी सामान जैसे ब्रश, डिटर्जेंट, स्पंज, बकेट आदि अलग रख ले सफाई के लिए लगने वाले कपडे निकल के रख ले गीले व सूखे काम के लिए भी कपडे अलग -अलग रख ले सफाई के लिए आप घरेलु चीजों का उपयोग भी कर सकते है जैसे निम्बू, बैंकिंग सोडा, नमक
 
स्टेप 2 :- सबसे पहले घर के ऊपरी दीवारों की सफाई करे मकड़ी के जालों को हटा दे, इसके लिए आप बड़े डंडे वाली झाड़ू की मदद ले इसके बाद पंखो को साफ करे पंखो की सफाई करने से पहले याद रखे फर्नीचर व बेड को कवर जरुर कर दे जिससे पंखो की गन्दगी इनपर न गिर पाए सूखे व गिलें दोनों कपड़ो से इनकी सफाई करे
ऐसे करे दिवाली की सफाई की मेहनत भी कम लगे और काम भी ज्यादा हो
NAARICHHABI.COM


स्टेप 3 :- पंखो के बाद अब खिड़की और दरवाजो को साफ करे इसके लिए आप पहले इन्हें अच्छे से झाड़ ले, फिर साबुन के पानी से साफ करे, फिर सादे पानी से साफ करे इसके बाद फर्नीचर की सफाई करे

स्टेप 4 :- स्विच बोर्ड की सफाई करे इसपर भी साल भर में धुल व दाग धब्बे जम जाते है स्विच बोर्ड साफ करने से पहले मैंन स्विच ऑफ करना न भूले सफाई होने के बाद जब यह अच्छे से सुख जाये तब ही पॉवर सप्लाई ऑन करे

ऐसे करे दिवाली की सफाई की मेहनत भी कम लगे और काम भी ज्यादा हो
NAARICHHABI.COM

स्टेप 5:- अब बारी आती है किचन की  सबसे पहले बर्तन, डिब्बे और स्टैंड की सफाई करे, ब्लीच और डिटर्जेंट को गरम पानी में मिलाये और इससे साफ करे इससे जमीं हुई चिकनाई निकल जाएगी  चांदी, तांबा व कांसे के बर्तनों को निम्बू और नमक की सहायता से साफ करे फिर इन्हें साफ सूती कपड़े से पोछ दे इससे इनपर पानी के दाग नहीं रहते, कोशिश करे की कांच के बर्तनों को सबसे आखरी में साफ करे  

स्टेप 6 :-  बर्तनों की सफाई के बाद किचन के स्लैब और अलमारी की सफाई करे  इसपर तेल के छीटे और धुल जम जाती है जिसे हटाने के लिए डिटर्जेंट के पानी में नमक मिलाकर इससे सफाई करे और अगर दाग जिद्दी हो इसके सिरके, बैंकिंग सोडा और निम्बू के रस को मिलकर एक लिक्विड तैयार करे इससे यह दाग आसानी से साफ हो जाएँगे 

स्टेप 7 :- गैस सिलेंडर, पाइपलाइन, चिमनी, नल व सिंक की सफाई करे । सोडा में पानी मिलाकर पेस्ट बनाकर इससे इनको साफ करे  किचन के खिड़की और दरवाजो की सफाई करे, इसके लिए प्याज को पानी में उबाले और छान ले फिर इस पानी से कांच की सफाई करे, खिड़की दरवाजे चमक उठेंगे 

स्टेप 8 :- डस्टबिन को साबुन के पानी से धोये, अब अंत में किचन के फर्श को साफ करे  सूख जाने के बाद सभी बर्तन व कंटेनर्स को उनकी जगह पर वापस रख दे 


ऐसे करे दिवाली की सफाई की मेहनत भी कम लगे और काम भी ज्यादा हो
NAARICHHABI.COM


स्टेप 9 :-  अब ड्राइंग रूम की सफाई करने के लिए पहले सोफा और कुर्सियों को झाड़ ले, फिर सोफे के गड्डे और कारपेट को वैक्यूम क्लीनर की मदद से साफ करे, लकड़ी के फर्नीचर पर पेन या मार्कर निशान है तो इन्हें टूथपेस्ट लगाकर रगड़ने से यह साफ हो जाते है, प्लास्टिक फर्नीचर को ब्लीच के पानी से साफ करे 

स्टेप 10 :- दीवारों को सूखे कपडे से साफ करे जिससे धुल मिटटी झड जाये और यदि कोई निशान है तो इन्हें बैंकिंग सोडे से हलके हाथो से साफ करे, ज्यादा जोर से न रगड़े  पुरे घर में जितने भी परदे है उनपर धुल जमा हो जाती है, उन्हें भी गरम पानी और डिटर्जेंट में गला दे, फिर धोये 


ऐसे करे दिवाली की सफाई की मेहनत भी कम लगे और काम भी ज्यादा हो
NAARICHHABI.COM


स्टेप 11 :- बाथरूम की सफाई के लिए गुनगुने पानी में डिटर्जेंट मिलकर बाल्टी, मग, टॉवल, शॉप केस आदि को साफ करे  बाथरूम में शावर, बाथटब और नल पर सफ़ेदी जम जाती है इसे हटाने के लिए सिरके का प्रयोग करे या आप मार्किट में उपलब्ध लाइमस्केल रिमूवर का यूज भी कर सकते है 

स्टेप 12 :- शीशे को साफ करने के लिए पानी के छींटे मारकर पेपर से साफ करे  बाथरूम क्लीनर से दीवारों और फर्श की टाइल्स की सफाई करे, अब पुरे घर की सफाई हो जाने के आखिर में घर के फर्श की सफाई करे फर्श को अच्छी तरह धोये  इससे जो भी धुल मट्टी जमी होगी वह साफ हो जाएगी, बाद मे फ्लोर क्लीनर  से पोंछा लगा दे 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ