विंटर में शाइनी, सिल्की एंड हेल्दी बालो के लिए रात में यह लगाकर सोये !



विंटर में शाइनी, सिल्की एंड हेल्दी बालो के लिए रात में यह लगाकर सोये !


hair care
Naarichhabi.com

आप भी यही चाहती होंगी की आपके बाल भी टीवी शोज की उन महिलाओं की तरह दिखे जो सुबह उठती है, तो सजी-संवरी और खूबसूरत नजर आती है और उनके बाल भी चमकदार, सिल्की और सॉफ्ट नजर आते है ये सब देखने में तो बहुत अच्छा लगता है, पर हकीकत इससे बहुत दूर होती है अक्सर जब आप सोकर उठती है तो आपके बाल बिखर जाते है और उलझ भी जाते है, बालो को खूबसूरत बनाने के लिए आपको उन्हें शैम्पू और कंडीशनर करना पड़ता है उन्हें सुखाना और फिर सुलझाना होता है तब जाकर आपके बाल खूबसूरत नजर आते है

अगर आप भी यही चाहती है की आपके बाल भी सुबह उठने पर सिल्की, सॉफ्ट एंड शाइनी नजर आये तो इसके लिए आपको जरुरत है अपने बालो की सही तरीके से देखभाल करने की, बालो को सही पोषण देने की, क्युकी बालो की सही देखभाल और पोषण के बिना बाल खूबसूरत नहीं नजर आ सकते  इसके लिए जरुरी है, रात को सोते समय आप बालो की देखभाल इस तरीके से कीजिये जो हम आपको बताएँगे और यह नुस्खे आपको अपने बालो में अप्लाई करने होंगे

यह है कुछ ख़ास उपाय जिसको करने से आपके बाल जल्दी संवर जाएंगे और सिल्की, सॉफ्ट और चमकदार भी दिखेंगे –

  • रात में बालो को तेल लगाना

दिन-भर में प्रदुषण और धुल-मिट्टी के कारण बाल बेजान और रूखे हो जाते है इसलिए यह जरुरी है की रात में सोते समय बालो में तेल लगाया जाए  रात में बालो में तेल लगाकर सोने से बालो को पोषण मिलता है, और बाल मोईश्चराइज होते है आप सरसों का तेल, बादाम का तेल और नारियल के तेल में से किसी भी तेल का इस्तेमाल कर सकती है तेल लगाने से पहले इसे गुनगुना कर ले, फिर धीरे – धीरे बालो को मालिश करे रात भर में आपके बालो को पोषण मिलेगा और सुबह जब आप बाल धोएंगी तो आपके बाल सिल्की, सॉफ्ट और चमकदार नजर आएँगे

  • बालो में सीरम लगाये –

अगर आपको तेल लगाने से चिप-चिपाहट का एहसास होता है, और परेशानी होती है तो आप अपने बालो में हेयर सीरम का यूज़ भी कर सकती है इसके लिए अपने हाथो में एक या दो बार सीरम लीजिये और अपने बालो में लगाइए इससे आपके बालो की फ्रीजनेस कम होगी, और बाल शाइन करेंगे ध्यान रहे की सीरम को जड़ो में नहीं लगना है, इससे आपके बाल ऑयली नजर आ सकते है

  • बालो को खोलकर ना सोये  

अगर आप अपने बालो को खुला रखकर सोती है, तो इससे आपके बाल ख़राब हो सकते है और बाल उलझने के साथ रूखे भी हो जाएंगे बालो को खुला रखकर सोने से फ्रिक्शन के कारण बालो के दोमुहे होने का ख़तरा भी बढ़ जाता है, इसलिए अपने बालो को सुलझाकर ढीली सी चोटी करके या रबर बैंड से बालो को बांधकर सोये और ध्यान रहे की बालो को ज्यादा टाइट नहीं बंधना है, इससे जड़ो पर असर पडेगा और बाल कमजोर होकर टूट जाएंगे

  • बालो को कवर कर ले –

बालों को सॉफ्ट कपडे से कवर करके सोना भी अच्छा ऑप्शन है, इससे होगा यह की आपके बाल रगड़ नहीं खाएँगे और जिससे दोमुहे बालो का खतरा खत्म हो जाएगा और बाल उलझेंगे भी नहीं इसलिए अपने बालो को कवर करके सोना भी अच्छा तरीका है

  • गंदे बालो के साथ ना सोये –

हमेशा यह बात ध्यान रहे की बालो को तीन दिन में एक बार जरुर धो ले, क्युकी इससे बालो में जमी हुयी गन्दगी साफ़ हो जाती है, और बालो को धोने से आपको फ्रेश फील होता है बालो में गन्दगी होगी तो स्केल्प के पौर्स ब्लॉक होने से आपके बालो मे डेंड्रफ, हेयर फॉल, और रूखे की समस्या हो सकती है इसलिए गंदे बालो के साथ बिलकुल न सोये और ठण्ड में गीले बालो के साथ भी नहीं धोये इससे बालो में इन्फेक्शन का ख़तरा भी हो सकता है


Also Read -


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ