क्या आप भी है तनाव
के शिकार, इस तरह
रखिये खुद को तनाव से दूर
![]() |
| NAARICHHABI.COM |
आजकल की भागदौड़ भरी
जिंदगी में तनाव जिंदगी का हिस्सा सा बन गया है । बच्चो से लेकर बड़े सब किसी न किसी
तरह तनाव का शिकार बने हुए जैसे काम का तनाव, पढाई का तनाव, समय प्रबंधन न होना,
करियर की चिंता और न जाने क्या क्या....... जिसका फायदा तो कुछ होता नहीं है बदले
में हम कई बीमारियों को दावत दे बैठते है । अगर आपको थोड़ा-सा भी तनाव है तो यह आपके
लिए कई तरह की समस्याएं उत्पन्न कर सकता है । वैसे तनाव कोई बीमारी नहीं है यह तो बस
एक ऐसी मनोस्थिति है जिसमे व्यक्ति अपने विचार को नकारात्मक तरीको से सोचने लगता
है और जिसके कारण वह डिप्रेशड रहने लगता है बस जरुरी है इसे सही तरह से समझा जाएँ
व दूर किया जाए ।
यदि कोई व्यक्ति तनाव
में है और बुरा महसूस कर रहा है तो इसका सीधा असर उसके स्वास्थ्य पर पड़ेगा तो आज
हम आपके तनाव को कम करने के लिए तरीके बताने वाले जिसे अपनाकर आप काफी हद तक तनाव
को कम कर सकते है -
तनाव का कारण हो पता –
![]() | |
|
किसी भी व्यक्ति के जीवन में तनाव की मुख्य 3 वजह होती
काम, पैसा व परिवार । काम के दबाव की वजह से व्यक्ति ज्यादा तनाव में रहने लगता है जो
आगे चल कर यह डिप्रेशन का रूप ले लेता है इसके अलावा भी कई कारण व्यक्ति को तनाव
का शिकार बना देते है इसलिए सबसे पहले अपने तनाव के कारन का पता लगाये की कौनसी
वजह से तनाव आपको घेर रहा है ।
तनाव के संकेतो पर दे
ध्यान –
चिडचिडापन, दुखी
रहना, सिरदर्द, BP की समस्या, साँस लेने में तकलीफ, छाती में दर्द, मांसपेशियों में
तकलीफ, फोकस की कमी ये सभी लक्षण तनाव के संकेत होते है । यदि आपको इनमे से कोई भी
प्रॉब्लम दिखे तो जरुरी है की तनाव को कण्ट्रोल करने के लिए आप निचे दिए तरीको को
फ़ॉलो करे ।
दिन के कामो को करे
मैनेज –
सबसे पहले अपने काम
को मैनेज करें प्राथमिकता तय करे की कौनसा काम सबसे पहले जरुरी है ताकि आप बेकार
के काम में अपना वक्त न निकाल दे । जरुरी काम पर ध्यान दे गैरजरूरी कामों को अन्य
लोगो में बाँट दे ।इससे आपकी एनर्जी कम खर्च होगी और सभी काम भी मैनेज जो जाएँगे ।
आदतों पर दे ध्यान –
अपनी आदतों पर ध्यान दे की कौनसी आपकी ऐसी आदत है जो
आपको परेशान कर रही है पता करे की ऐसी कौनसी नकारात्मक बाते है जो आपको तनाव दे
रही है । कई लोग होते है जो परफेक्ट बनने की चाह में खुद को इतना परेशान करते है की
आखरी में डिप्रेशन के शिकार हो जाते है तो जरुरी है इस तरह की नकारात्मक सोच से खुद
को दूर रखे व अपने नजरियों को बदले आप जैसे है वैसे खुद को स्वीकारे ।
दिमाग को फ्री रखे –
फालतू की बातो को सोच सोचकर दिमाग में अपनी बुरी छवि न
बनाये । दिमांग को शांत रखे । रिलेक्स रहने की कोशिश करे । खुद को इस तरह से मजबूत बनाये
की किसी भी तरह की नकारात्मक बात आपको परेशान न कर पाए । अच्छी बुक पढ़े जो आपको
मोटीवेट करे व अपने काम व स्वयं से संतुष्ट रहना सीखे किसी और से अपनी तुलना न करे ।
संबंधो को दे महत्व –
मानवीय संबंधो को महत्व दे । अपनी भावनाओं को अपने परिवार
व दोस्तों के साथ शेयर करे कह देने से तनाव का लेवल कम हो जाता है । यह आपको मानसिक
रूप से मजबूत बनाएगी कम के दौरान भी लोगो से जुड़ने के लिए समय निकाले । अपने आस पास
के लोगो से पॉजिटिव रिलेशनशिप में जुड़ने का प्रयास करे ।
रूटीन बनाये –
![]() | |
|
तनाव से दूर रहने का सबसे अच्छा तरीका है की दिन के
कामों का रूटीन बनाया जाये जिससे सभी कामों पर आपका कण्ट्रोल रहे । अपने निजी कामो
की लिस्ट बनाये जैसे - एक्सरसाइज, ब्रेकफास्ट के लिए थोडा जल्दी उठे । ऑफिस के काम के
लिए To-Do List बनाये । काम व निजी जीवन के बीच
सीमायें निर्धारित करेगे ।
खुद का ध्यान रखे –
ध्यान रखे आपकी पहली प्राथमिकता आप खुद है कुछ लोग होते
है जो अपने काम के लिए बहुत समर्पित रहते है । इस कारण से उनके शरीर व दिमाग पर तनाव
हावी होने लगता है इसलिए अपने भोजन, नींद व एक्सरसाइज का पुरा ध्यान रखे । अपनी हॉबी
के लिए या उस कम के लिए समय निकालिए जो आपको ख़ुशी दे ।
इस तरह से आप तनाव को खुद पर हावी होने से रोक
सकते है बस आपको सकारात्मक सोच रखना है और नकारात्मक चीजों, लोगो व बातों से खुद
को दूर रखना है । अच्छी बाते सोचे, अच्छी नींद ले, अच्छी किताबे पढ़े, अच्छा भोजन ले,
खुद को समय दे बस कुछ ही तरीको से आप आसानी से तनाव को दूर कर सकते है ।









0 टिप्पणियाँ