बच्चा
नहीं पीता है दूध, खिलाये यह और करे कैल्शियम की कमी को पूरा !
![]() |
| Naarichhabi.com |
अक्सर देखा गया है की बच्चे जैसे –जैसे बड़े होते है, दूध पीने में आनाकानी करते है । जबकि कैल्शियम के लिए यह दूध बहुत ही जरुरी है, आपके यहाँ भी ऐसा होता होगा की आपका बढ़ता बच्चा दूध नहीं पीता है या उसे दूध पसंद ही नहीं है । पर आपको परेशान होने की कोई जरुरत नहीं है, कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए ऐसी और चीजे भी है जो आप अपने बच्चे को खाने के लिए दे सकती है । इससे आपके बच्चे को कैल्शियम पर्याप्त मात्रा में मिल जाएगा । दूध में जो पोषक तत्व होते है, उन पोषक तत्वों को की कमी को पूरा करने के लिए आप अन्य हेल्दी चीजे उन्हें दीजिये जानते है क्या है वह चीजे ।
यह है वो चीजे जो बच्चे में कैल्शियम की कमी को पूरा करती है –
![]() |
| Naarichhabi.com |
- अगर आपके बच्चे को दूध पीना बिलकुल भी पसंद नहीं है, तो आप उन्हें बादाम खिलाये । क्युकी बादाम में कैल्शियम तो होता ही है, साथ ही विटामिन–ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड भी पाया जाता है बादाम को खाने से हड्डिया भी मजबूत होती है ।
- फिश खिलाने से भी कैल्शियम की कमी पूरी की जा सकती है । सैलमन फिश खाने को दीजिये, फिश में कैशियम के साथ-साथ ओमेगा-3 फैटी एसिड, आयरन, जिंक, आयोडीन आदि होता है । इन सारी चीजो को अपने बच्चे को खिलाये इससे उसका सम्पूर्ण विकास होगा ।
- अगर आपके बच्चे को गाय और भैस का दूध पीना पसंद नहीं है, तो आप उसे कोकोनट और आमंड मिल्क भी पीने के लिए दे सकती है । इसमें जो कैल्शियम मौजूद होते है उससे बच्चे का इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत होता है ।
- दही में भी पर्याप्त मात्रा में कैल्शियम होता है, अगर आपका बच्चा दूध नहीं पीता है तो आप उसे दही खाने को दीजिये । टोफू भी खाने को दे सकती है, इसमें कैल्शियम और प्रोटीन होता है और यह सोयाबीन से बना होता है यह हड्डियों को भी मजबूत बनाता है ।
- ब्रोकली भी आप खाने को दे सकती है, हेल्दी स्नैक्स, सूप, फ्राइड राइस इन सारी चीजो में आप ब्रोकली डालकर दे सकती है । और ब्रोकली के अलावा मटर, राजमा, पत्तागोभी को भी उनकी डाईट में शामिल किजिये ।
- अंडा बच्चो का पसंदीदा होता है, आप उन्हें ब्रेकफास्ट में हाफ फ्राइड, ऑमलेट, और उबला हुआ अंडा भी रोज खाने को दे सकती है । अंडे में भी कैल्शियम होता है, यह हड्डियों और दातो को मजबूत रखता है ।
Also Read -
- स्वाद की आदत बच्चो की सेहत को कर सकती है खराब
- इस उम्र में माँ बनना बच्चे के बुद्धि और विकास के लिए होता है सही
- पेरेटिंग के समय होने वाली गलतियाँ जिनका होता है बच्चो पर बहुत बुरा असर
Must Visit -


0 टिप्पणियाँ