स्वादिष्ट मावा मलाई कुल्फी बनाये घर पर इस आसन से
तरीके से
| Naarichhabi.com |
हर किसी के घर में
आइस-क्रीम और कुल्फी के दीवाने तो होते है और इसके लिए बाज़ार से इन्हें ख़रीदा जाता
है पर कितना अच्छा हो की आप इन्हें घर में ही बना ले ताकि आप मिलावटी कुल्फी को
खाने से बचे रहे इसलिए घर पर ही बनाये यह कुल्फी –
सामग्री –
एक लीटर दूध, 100
ग्राम चीनी पाउडर, काजू की बारीक़ कतरन, बारीक़ करे पिस्ते, आधा छोटा चम्मच इलायची
पाउडर, केसर ।
विधि –
सबसे पहले दूध उबालना
है इसके लिए एक भारी तले का बर्तन ले । इसमें थोडा सा पानी डाले । उसके बाद दूध
डालकर उबलने के लिए रखे । दूध में एक उबाल आ जाने के बाद आंच को
धीमा करके केसर डाल कर दूध को चम्मच से लगातार चलाते रहे और गाढ़ा होने दे । जब तक की दूध घट
कर आधा न हो जाये । जब दूध अच्छी तरह से पक कर आधा हो जाये तब इसमें कटे
काजू, पिस्ता मिक्स करे फिर इलायची पाउडर और चीनी पाउडर मिला दे । दूध को थोडा और
गाढ़ा होने तक उबाल ले । इसके बाद दूध को गैस से उतार कर ठंडा होने
दे । ठंडा होने के बाद कुल्फी बनाने के सांचे भर दे और 6-8
घंटे के लिए फ्रीजर में रख दे । स्वादिष्ट मावा मलाई कुल्फी जमने बाद आप
इसे सर्वे कर सकते है ।
ध्यान रखे –
- दूध को उबालते समय इसे अच्छे से चलाये क्योकि यदि दूध तली में चिपक गया तो कुल्फी का टेस्ट ख़राब हो जाएगा ।
- मेवा आप अपनी पसंद के अनुसार डाल सकते है ।
- यदि आप कंडेंस मिल्क का यूज कर रही है तो चीनी की मात्र आधी कर दे ।
- यदि आपके पास समय की कमी है और आपको दूध को जल्दी ही गाढ़ा करना है तो उसमे चार बड़े चम्मच मिल्क पाउडर मिला दे ।
Also Read –
Must Visit -
0 टिप्पणियाँ