किड्स के लिए बनाइये यह मजेदार ढोकला !
![]() |
| Naarichhabi.com |
आज हम आपको बताएँगे की कैसे आप कुकर में फटाफट टेस्टी और मजेदार ढोकला मिनटो
में बनाकर तैयार कर सकती है । और
आप जानती होंगी की बच्चो को यह कितना पसंद आता है, इसे आप बच्चो को ब्रेकफास्ट में
और स्नैक्स के रूप में टिफिन में भी दे सकती है । यह रेसिपी बहुत ही आसान होती है, आपने कुकर में पहले ढोकला
नहीं बनाया है तो आप सीख सकती है की कैसे आसानी से आप कुकर में भी इसे बना सकती है
।
आवश्यक सामग्री –
बेसन - एक कप
निम्बू का रस - एक चम्मच
दही – दो बड़े चम्मच
हरी मिर्च/ अदरक पेस्ट – एक बड़ा चम्मच
मीठा सोडा - एक छोटा चम्मच
पानी – 2 कप
नमक – स्वादानुसार
तडके के लिए –
तेल – एक बड़ा चम्मच
हिंग – चुटकीभर
राई – आधा छोटा चम्मच
हरीमिर्च – चार कटी हुयी
हरा धनिया – बारीक कटा
चीनी – एक छोटा चम्मच
बनाने की विधि –
- सबसे पहले बेसन लिजिये और उसे किसी बर्तन में डालकर छान लीजिये ।
- अब इसमें थोडा सा पानी मिलाइए और घोल तैयार कर लीजिये, ध्यान रहे की घोल ज्यादा पतला या ज्यादा गाढ़ा नहीं होना चाहिए ।
- इस घोल में निम्बू का रस, दही और नमक मिलाकर मिश्रण तैयार कर लीजिये, और एक – दो घंटे के लिए ढककर रख दीजिये ।
- अब इस मिश्रण में हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिला लीजिये ।
- अब ढोकले को जिस बर्तन में पकाना है, उसे तेल लगा लीजिये ।
- अब कुकर में 2-3 कप पानी डालिए और तेज आंच पर गर्म होने के लिए रख दीजिये ।
- अब बेसन के मिश्रण में एक चुटकी मीठा सोडा मिलाकर फेट लीजिये ।
- अब इस मिश्रण को बर्तन में डालकर कुकर में डाल दीजिये और ढक्कन बंद कर दीजिये ।
- कुकर की सिटी निकाल दीजिये और गैस को माध्यम आंच पर रखकर पांच से सात मिनट तक पकने के लिए छोड़ दीजिये ।
- अब चाकू से चेक कर लीजिये की ढोकला पूरी तरह पक गया है या नहीं ।
- अब एक पेन लीजिये और आयल डालकर गर्म कीजिये । अब इसमें तडके की सामग्री डालकर ढोकले के पीसेस डालकर मिला लीजिये ।
- हरे धनिये से गार्निश कीजिये और चटनी के साथ खाइए और बच्चो को दीजिये ।
Also Read –
Must Visit -

0 टिप्पणियाँ