बच्चे के पुरे विकास के लिए जरुरी है यह थेरेपी, Kangaroo Mother Care Therapy





बच्चे के पुरे विकास के लिए जरुरी है यह थेरेपी, Kangaroo Mother Care Therapy
how to care of baby
Naarichhabi.com
माँ का दूध नवजात बच्चे के लिए बहुत फायदेमंद होता है यह तो सभी जानते है पर क्या आपको यह पता है की माँ के बॉडी की गर्मी भी नवजात बच्चे के लिए कई तरह से फायदेमंद है । जी हाँ सिर्फ माँ का दूध ही नहीं माँ के बॉडी की गर्मी भी बच्चे के विकास को बढाती है । नवजात बच्चो की अच्छी तरह से देखभाल के लिए कंगारू मदर केयर प्रोसेस बहुत helpful साबित हो रही है । यह मेच्योर बच्चो के लिए तो फायदेमंद है ही पर प्रीमेच्योर बच्चो के लिए यह उससे भी ज्यादा beneficial है चलिए जानते है की कंगारू मदर केयर क्या होती है 

इस प्रोसेस जिस तरह कंगारू अपने बच्चे को अपने बॉडी से लगाकर रखता है उसी तरह नवजात बच्चे को उसके पेरेंट्स कुछ समय के लिए अपने बॉडी से चिपकाकर रखते है  इस प्रोसेस में बच्चे को केवल डाइपर पहनाया जाता है और इसके अतिरिक्त उसके शरीर पर कोई अन्य कपडा नहीं पहनाया जाता है । माँ को ऐसे कपड़े ही पहनाये जाते है जो आगे की तरफ से open होते है । इससे माँ के सीने के गर्मी और सांसों से बच्चे को गर्मी मिलती है जो उसे कई तरह की बीमारियों से बचाती है और उसके मानसिक विकास को बढाती है  इसके जानकारों का कहना है की माँ को कहीं भी बाहर जाते समय शिशु को खुद से लिपटाकर रखना चाहिए क्योकि इससे माँ के शरीर की गर्मी शिशु को मिलती है । इसके लिए कंगारू बैग का उपयोग किया जा सकता है 

आइये जानते है इसका आपके बच्चे पर क्या प्रभाव पड़ता है -

1. बेहतर नींद -

यह बेहतर नींद के लिए बहुत जरुरी है । माँ-पिता की दिल की धड़कन सुनने से बच्चे के मस्तिष्क को आराम मिलता है साथ ही उसकी दिल की गति सामान्य होती है और उसे बेहतर नींद आती है 

2. बुखार को भी करता है दूर -

बुखार यदि सर्दी की वजह है तो बच्चे को यह थेरेपी बुखार से निजात दिला सकती है ज्यादातर डॉक्टर भी इसकी सलाह देते है 

3. ठण्ड में है बहुत फायदेमंद -

सर्द मौसम में बच्चे को खास देखभाल की जरुरत होती है जिसके लिए आप कंगारू मदर केयर थेरपी को use कर सकती है । यह बच्चे को ठण्ड से भी बचाएगा और उन्हें बिमारियों और इन्फेक्शन का खतरा भी कम रहता है 

4. इम्यून सिस्टम करता है strong -

इससे बच्चे का इम्यून सिस्टम strong होता है जो बच्चे को जीवनभर कर बिमारियों से बचा के रख सकता है 

5. प्रीमैच्योर बच्चे के लिए बेहतर -

प्रीमैच्योर बच्चे को भी इस तकनीक से काफी फायदा होता है  रिसर्च से पता चला है की हर साल 1.5-2.0 करोड़ बच्चे कम वजन के जन्म लेते है जिनमे से आधे से ज्यादा बच्चो की मौत हो जाती है तो इस थेरपी से काफी हद तक बच्चो की देखभाल की जा सकती है 

इस तरह से यह थेरेपी बच्चे के विकास के लिए हर तरह से बेहतर है  कंगारू मदर केयर थेरेपी hospital में सभी बच्चो की देखभाल के लिए use की जाती है साथ ही डॉक्टर माँ को कहीं भी जाते समय इसका use करने की सलाह देते है 





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ