हंसने के फायदे सुने ही होंगे आइये जानते है रोने की 10 फायदों के बारे में




हंसने के फायदे सुने ही होंगे आइये जानते है रोने की 10 फायदों के बारे में

rone ke benefits
Naarichhabi.com

Rone ke Fayde - आपने अक्सर यह तो सुना ही होगा की हँसना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है पर क्या आपने कभी यह सुना है की रोना भी सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद होता है । शायद आपको इस बाद का यकीन नहीं होगा की रोने के भी कोई फायदे हो सकते है जबकि लोगो को लगता है रोना तो कायरो की निशानी है । जब कोई व्यक्ति किसी ऐसी परिस्थिति से घिर जाए की उसका मन भारीपन महसूस करने लगे तो आखों से न चाहते हुए भी आसूं आ ही जाते है । यह आसूं व्यक्ति को डिप्रेशन जैसी खतरनाक बीमारी से बचा सकते है क्योकि रोने के बाद दिमाग FEEL GOOD हार्मोन्स को रिलीज़ करने लगता है जिससे आप बेहतर महसूस करते है चलिए आपको ऐसे ही रोने की 10 गजब की फायदों के बारे में बताते है –

1.      आँखों को बैक्टीरिया से रखता है सुरक्षित -

रोते वक्त जब आखों से आसूं आते है जिसमे लिसोजाइम पदार्थ होता है, जो की आखों के बैक्टीरिया को खत्म करता है  रोने से आखों की 95 % बैक्टीरिया नष्ट हो जाते है    

2.      मानसिक सेहत के लिए भी है फायदेमंद -

रोना आपकी मानसिक सेहत के लिए उतना ही फायदेमंद है जितना कि हंसना । जब कोई व्यक्ति रोता है तो उसके शरीर में एंडोर्फिन, ल्युकॉइन एंकाफालिन, प्रोलेक्टिन तत्व का लेवल कम होता है जिससे कि तनाव में कमी आती है 

3.      टॉनिक की तरह करता है काम -

यदि आपका मन बहुत भारी महसूस कर रहा है तो ऐसे में आपका थोड़ा-सा रो लेना आपके लिए टॉनिक की तरह काम कर सकता है । रोने के बाद दिमाग ज्यादा relax फील करता है 

4.      डिप्रेशन में जाने से बचाता है -

जब कोई दुखी होता है तो वह अवसाद के कारण मतलब के डिप्रेशन के कारण उसके शरीर में कई ऐसे तत्व का निर्माण होता है जो कि उसके लिए जानलेवा तक हो सकते है ऐसे में इन तत्वों को बाहर निकालने के लिए रोना सबसे बेहतर मेडिसिन है 

5.      ब्लड प्रेशर को सामान्य करता है -

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए रोना फायदेमंद होता है । रोने से ब्लड प्रेशर सामान्य हो जाता है 


6.      सिरदर्द करता है दूर -

यदि आपका सर दर्द कर रहा है तो ऐसे में आपको एक रिलैक्सेशन की जरूरत महसूस होती है । रोने से ल्यूसीन हार्मोन बनता है जिससे mood रिफ्रेश होता है । यह हार्मोन सिर दर्द को चुटकियों में गायब कर सकता है 

7.      देखने की क्षमता में करता है सुधार -

वैज्ञानिकों के अनुसार रोने से आंखों की देखने की क्षमता में इजाफा होता है । वैज्ञानिकों का कहना है कि श्लेष्मा झिल्ली जब सूख जाती है तो देखने की क्षमता में कमी आ जाती है लेकिन रोने की वजह से आंसू श्लेष्मा झिल्ली को सूखने से बचाए रखते हैं । एक तरह से यह स्नेहक की तरह काम करते हैं जो की आंखों को पर्याप्त चिकनापन प्रदान करते हैं 

8.      नींद आती है बेहतर -

नींद की गुणवत्ता भी होती है बेहतर रिसर्च के अनुसार यह साबित हो चुका है कि रोने के बाद अच्छी गुणवत्ता की नींद आती है पर इस रिसर्च के अनुसार बच्चे अधिक से अधिक देर तक रोते हैं तो उनकी नींद अच्छी गुणवत्ता वाली होती है परंतु वयस्कों के लिए यह फायदेमंद है या नहीं इसका पता अभी तक नहीं चल सका है 

9.      नकारात्मक भावनाओं को निकालता है बाहर -

आसूं शरीर से उन तत्वों को बाहर निकालते हैं जो तनाव हार्मोन (कॉर्टिसोल) को बढ़ाने में सहायक होते हैं  विषाक्त पदार्थों के बाहर निकल जाने से नकारात्मक भावनाएं भी बाहर निकल जाती हैं । रोना शरीर की शुद्ध करता है 

10.  नाक के बैक्टीरिया को भी करता है ख़त्म -

आसू 'टियर डक्ट' से होकर नाक तक आते है जिससे नाक को नमी मिलती है साथ ही यह नाक में मौजूद बैक्टीरिया को भी खत्म कर देते है 


इस तरह आपको Rone ke Fayde पता चल गए इसलिए जब भी रोने की जरुरत लगे तो इसे रोके न साथ ही यदि कोई थोडा-सा रो रहा है तो भी रोने दे  रोकने से व्यक्ति डिप्रेशन में जा सकता है इसलिए दुःख को मन में रखकर घुटन महसूस न करे  इस घुटन को आसूं बहाकर दूर कर सकते है, यह आपको तनाव से दूर कर देगा 


Also Read -



      एक टिप्पणी भेजें

      0 टिप्पणियाँ