गुलाबी निखरी त्वचा का राज | Fairness Secret in Hindi
हर किसी की पहली चाहत होती है की वह
सुन्दर और बहुत सुन्दर दिखे । आज भी सुन्दरता को गोरे रंग से ही जाना जाता है । हर कोई
सोचता है की उसके चेहरे पर एक भी दाग का निशान न रहे और वह गोरा भी दिखे । आज के
प्रदुषण वाले समय में खूबसूरती को बनाये रखना किसी जंग को जितने जैसा मुश्किल है ।रोजाना ही चेहरे का रंग पहले दिन से ज्यादा सांवला दिखने लगता है । चेहरे की चमक और
रौनक खत्म सी हो रही है । लोग गोरे होने की चाह में न जाना क्या-क्या केमिकल वाली चींजो
का उपयोग कर अपने हाथ से ही अपने चेहरे को ख़राब कर रहे है उन्हें पता ही नहीं है
की हमारी प्रकृति ने पहले से कई चीजों का निर्माण करके रखा है जो की हमारी हर तरह
की problem को दूर कर सकती
है इसलिए यदि आप भी बेदाग, गोरा, खिला-खिला
चेहरा चाहते है तो आप इन आसान से उपायों को आजमा सकते है जो की यक़ीनन आपके लिए
फायदेमंद होंगे -
1. नींबू
निम्बू में मौजूद तत्व ब्लीचिंग का
काम करते है जिससे स्किन में गोरापन आता है । यह त्वचा को गोरा करने के साथ दाग
धब्बो के निशान को भी कम करता है । पर ध्यान दे निम्बू का रस लगाकर सूरज की रौशनी
में न जाए और निम्बू एसिटिक होता है इसलिए यदि आपकी स्किन संवेदनशील है तो इसमें निम्बू
रस में पानी मिलाकर ही लगाये ।
एक ताजा निम्बू लेकर
उसका रस निकालकर 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दे । रस को आँखों से दूर रखे । 10 मिनट
बाद ठन्डे पानी से धो ले, इसे नुस्खे को एक दिन छोड़कर करे ।
2. हल्दी
हल्दी एक मेडिसिन तरह भी काम करती है । त्वचा के लिए हल्दी से बेहतर कुछ और हो ही नहीं सकता है ।यह स्किन को गोरा बनाने के
साथ उसे स्वस्थ भी रखती है ।
एक चम्मच हल्दी ले उसमे
निम्बू का रस मिलाकर एक पैक बना ले । इसे 15 मिनट के लिए face पर लगाये ,सूखने के बाद पानी
से धो ले । इसे आप हफ्ते में दो बार लगाये ।
3. दूध
दूध में कई पौषक तत्व होते है जो की
स्वास्थ्य के लिए तो फायदे के है साथ ही यह त्वचा की रंगत को भी निखारता है । इससे
स्किन को जरुरी पोषण मिलता है और वह soft
बनी रहती है ।
एक चम्मच दूध में एक
चम्मच शहद मिलाकर पेस्ट बनाये इससे पुरे चेहरे पर हल्की-हलकी मसाज करे । 15 मिनिट बाद धो
ले यह उपाय तो आप रोज ही कर सकती है । यदि स्किन ऑयली है तो बिना मलाई वाले दूध का
उपयोग करे । ड्राई स्किन के लिए मलाई वाले दूध की मसाज करना फायदेमंद होती है ।
4. दही
दही से त्वचा की गन्दगी साफ होती है
साथ ही यह खोई चमक को वापस लाने में भी कारगर है इसके तत्व त्वचा को हैल्दी रखते
है ।
एक चम्मच दही और एक
चम्मच शहद की लेकर उसे अच्छे से मिलाये । इसके बाद 15 मिनिट के लिए face पर लगा ले । ठन्डे पानी से धो
ले, इसे भी आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती है ।
जाने - Stylish and Attractive look के लिए Stylish Handbags !
जाने - Stylish and Attractive look के लिए Stylish Handbags !
5. गुलाब जल
चेहरे पर ताजगी लाने के लिए गुलाबजल
सबसे सही उपाय है यह रूप निखारने के साथ त्वचा सम्बंधित हर problem को दूर कर सकता है । यह स्किन के PH
लेवल को भी सही रखता है जिससे खुजली और जलन जैसी शिकायत नहीं होती
है ।
रोजाना एक रुई लेकर उसमे
गुलाबजल की बुँदे डालकर पुरे चेहरे को साफ करे । आप चाहे तो थोडा सा गुलाबजल पानी
में डालकर उससे चेहरे को धो सकती है ।
6. ग्रीन टी
ग्रीन टी के एंटी-ऑक्सीडेंट त्वचा के
लिए बहुत ही फायदेमंद है यह सूरज की किरणों से (जो की त्वचा के लिए नुकसानदेह है) रक्षा करती है और जैसे-जैसे इनका प्रभाव आपकी स्किन पर कम होने लगता है, त्वचा का
रंग अपने आप खिलने लगता है ।
इस्तेमाल किये हुए
ग्रीन टी बैग को काटकर उसमे से पाउडर को निकालकर उसमे निम्बू का रस और शहद मिलाये । इसे अच्छे से मिलाने के बाद 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा ले । सूखने के बाद धो ले इस
नुस्खे को आप एक दिन छोड़कर कर सकती है ।
7. तेल मालिश
गर्म तेल से मालिश करने से शरीर और
हड्डियों को आराम मिलता है साथ ही इसमें मजबूती भी आती है और यह त्वचा के रंग को
भी निखारती है । मालिश से ब्लड का सर्कुलेशन सही होने से त्वचा का रंग अपने आप ही
ग्लो करने लगता है । मालिश का एक फायदा यह भी होता है की इससे तनाव का लेवल भी कम हो जाता है ।
बादाम/ नारियल/ जैतून
में से कोई भी एक तेल लेकर इसमें नीम और तुलसी के पत्तो को तोड़कर डाल ले ।इस तेल को
गुनगुना होने तक गरम करे । इस तेल से पुरे शरीर की मालिश करे । इसे आप हफ्ते में एक
बार जरुर करे ।
Must Read -

0 टिप्पणियाँ