घर पर आसानी से बनाइये चटपटी नूडल्स भेल और क्रंची वेज नूडल्स बॉल
![]() |
| Naarichhabi.com |
वेज नूडल्स बॉल्स
2 नूडल्स पैकेट, 2
आलू, 4 चम्मच मैदा, आधा कप शिमला मिर्च, हरा धनिया, 2 पैकेट नूडल्स मसाला, 2 हरी
मिर्च, आधा इंच अदरक, नमक स्वादानुसार, काली मिर्च एक चौथाई चम्मच, तलने के लिए
तेल
बनाने की विधि –
1. सबसे
पहले एक पैन में पानी उबाल ले पानी में उबाल आने के बाद उबलते पानी में डेढ़ पैकेट नूडल्स
डाल कर थोडा सा नर्म होने तक पका ले ज्यादा न पकाए, 2 मिनट बाद नूडल्स के हलके
नर्म होने पर पानी से अलग कर ले
2. अब
उबले हुए आलू लेकर उन्हें अच्छे से बारिक मैश कर लें आलू मैश करने के बाद आलू और नूडल्स
को एक बर्तन में डालकर मिला लीजिए इसमें आधा कप शिमला मिर्ची, हरी मिर्च, अदरक,
नूडल्स मसाला, नमक और हरा धनिया डालकर सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें अब एक अलग
बर्तन लेकर उसमें 4 बड़े चम्मच मैदा डालें उसमें थोड़ा सा पानी डालकर चिकना गोल
तैयार कर ले अब घोल में नमक और एक चौथाई चम्मच काला मिर्च पाउडर डालकर मिला ले
3. नूडल्स
बॉल बनाने के लिए बचे हुए नूडल्स को क्रश कर ले और उन्हें एक बाउल में रख ले नूडल्स
मिश्रण में से थोड़ा सा मिश्रण हाथ में ले उसे दबाते हुए गोल शेप दें गोल आकर देने
के बाद इसे मैदे की गोल में डूबा कर क्रश नूडल्स में लपेट कर हल्के हाथों से प्रेशर
देते हुए इनका एक गोल शेप तैयार करें इसी तरीके से बचे हुए मिश्रण की बॉल्स बना
लें
4. अब
इन बॉल्स को तलने के लिए तेल गर्म करने रख दे तेल गर्म हो जाने के बाद थोड़ा सा
नूडल्स मिश्रण डालकर तेल का टेंपरेचर चेक कर ले यदि नूडल्स सिककर ऊपर की तरफ आने
लगे तो तेल बॉल्स को तलने के लिए बिल्कुल तैयार है
5. तेल
के गर्म हो जाने पर बॉल्स को तेल में डालकर गैस की आंच को धीमा कर दे 1 मिनट तक तल
लेने के बाद जब बॉल्स ब्राउन हो जाए तो इन्हें पलट कर दूसरी तरफ से भी गोल्डन
ब्राउन होने तक तले बॉल को चारों ओर से अच्छा गोल्डन डाउन होने दे गोल्डन ब्राउन होने
के बाद एक प्लेट में रख लीजिए अब आप इसे सर्व कर सकती है
चाइनीज भेल
100 ग्राम नूडल्स,
1 गाजर लम्बी कटी हुई, 1 शिमला मिर्च लम्बी कटी हुई, 1 कप पत्ता गोभी लम्बी कटी
हुई, 2 बड़े चम्मच टोमेटो सॉस, हरा धनिया, हरी मिर्च, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, स्वादनुसार
नमक, तलने के लिए
बनाने की विधि
–
1. एक
बर्तन में पानी गर्म करके नूडल्स को उबाल ले पानी में नमक और तेल मिला दीजिए 10
मिनट तक नूडल्स को नरम होने तक उबलने दें नूडल्स के नरम होने के बाद इन्हें पानी
से निकालकर ठंडे पानी से धो लीजिए जिससे
सभी नूडल्स अलग-अलग हो जाए
2. ब
एक पैन में तेल गर्म करें तेल तेज आंच पर गर्म करने के लिए रख दे जब तेल से धुआं
उठने लगे तब इसमें नूडल्स तलने के लिए डाल दे नूडल्स तलने के बाद जब यह करारे हो
जाए तो इन्हें एक प्लेट पर निकालकर अलग रख लें इसी तरह सभी नूडल्स को तलकर तैयार कर
ले
3. भेल
बनाने के लिए एक पैन में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें इसके बाद इसमें बारीक कटी
हुई हरी मिर्च डाल कर भून ले अब इसके बाद इसमें कटी गाजर, शिमला मिर्ची और पत्ता
गोभी डालकर 1 मिनट तक इन्हें भून ले इन सब्जियों में आधा छोटी चम्मच नमक डालकर सभी
को आपस में मिक्स कर लें सब्जी को 1 मिनट तक पकाने के बाद इसमें चाट मसाला, टोमेटो
सॉस डालकर सभी को अच्छे से मिला ले
4. कुरकुरी
भेल बनाने के लिए एक बड़ा कटोरा ले उसमें फ्राई की हुई नूडल्स को तोड़ ले और इन
सब्जियों को भी डाल दें अब नूडल्स और सब्जियों को आपस में अच्छे से मिक्स करें फिर
थोड़ा सा हरा धनिया डालकर भेल तैयार कर ले
Also Read -
Must Read -



0 टिप्पणियाँ