कैंसर
को दी मात और बनी Inspiration (कनिका टेकरीवाल
CEO - Jet Set GO)
![]() |
| Naarichhabi.com |
सभी की जिंदगी में कोई पल ऐसा आता है जब व्यक्ति टूटने लगता है और हार मान लेता है पर कुछ ऐसे भी होते है जो अपनी लड़ाई जारी रखते है और जीतते है । यहीं लोग सबके लिए inspiration बनते है यह अपने जीवन की लड़ाई से साबित करते है की जीतना बिल्कुल संभव है यदि हम डटे रहे तो -
Jet Set GO Chairman Kanika Tekriwal
कनिका 28 वर्ष की है
और सिर्फ इतनी छोटी से उम्र में वह जेट सेट गो कंपनी की को-फाउंडर और CEO है । कनिका का यंहा तक
सफ़र कोई आसान नहीं था उन्होने यहाँ तक पहुँचने के लिए अपने जिंदगी के बहुत बुरे
दौर का सामना किया है । कनिका की life story पढ़कर आपको यह यकीन हो ही जाएगा की जीवन
का कोई भी बुरा दौर आपको हरा नहीं सकता, जब तक आप खुद हार मानना न चाहे ।
कनिका भोपाल में
जन्मी और वहीँ की स्कूल (जवाहर लाल नेहरु स्कूल) में कनिका ने 12th पास की और MBA
की पढाई उन्होंने इंग्लैंड में करी और डिग्री प्राप्त की कनिका में 17 साल की उम्र
में यह तय कर लिया था की उन्हें अपनी कंपनी बनानी है और इसके लिए उन्होंने शुरुआत
भी कर दी थी । तक़रीबन 22 साल की उम्र में उन्हें आपने जीवन की बहुत ही बुरी खबर
सुनने को मिली की उन्हें कैंसर जैसे जानलेवा बिमारी है ।
बहुत से लोग इस बात को
सुनते ही जिंदगी ख़तम होने वाली है यह सोच हार मान लेते है पर कनिका ने हार को
स्वीकार नहीं किया और उन्होंने खुद को जिंदगी की इस बुरे दौर में मजबूत बनाकर रखा और कैंसर
से निजात पाने की अपनी कोशिशे जारी रखी । कनिका ने इस कठिन समय को एक challenge की तरह
समझा और तय किया की उन्हें ही जितना है अपने इलाज के लिए कनिका ने कीमोथेरेपी
अपनाई । अपनी हिम्मत और मजबूत इरादे के बल पर कनिका ने कैंसर को मात दी ।
अपने जीवन के इस
भयानक दौर से निकल कर कनिका ने फिर अपने सपनो का पीछा करना शुरू किया और वह दिल्ली
आ गई । यही उन्होंने अपनी कंपनी को शुभारंभ किया जेट सेट गो कंपनी 2014 में शुरू की
गई । यह कंपनी प्राइवेट एयरक्राफ्ट, हेलीकाप्टर साथ ही एयर एम्बुलेंस की ऑनलाइन
बुकिंग करने की facility provide करती है, इसके अलावा कनिका की यह कंपनी बिजनेस
ट्रिप और बर्थडे पार्टी के लिए जेट और हेलीकाप्टर भी मौजूद कराती है ।
कनिका टेकरीवाल
का नाम फ़ोर्ब्स मैगज़ीन के अंडर 30 अर्चीवर्स के सूची में और साथ ही BBC की 100 शक्तिशाली
महिलाओ में लिस्ट में भी आ चूका है । आज कनिका के कम्पनी के पास 20 से भी ज्यादा
एयरक्राफ्ट मौजूद है । कनिका ने सिर्फ अपने देश में ही नहीं विदेशो में जैसे दुबई और न्यूयॉर्क
में भी अपने ऑफिस की स्थापना की है ।
Also Read -
Must Read -

0 टिप्पणियाँ