5 flavored पानी पूरी, पूरी बनाने की Secret Trick
के साथ
![]() |
| Naarichhabi.com |
पानी
पूरी बनाने के लिए -
पूरी
बनाने की विधि
1. एक कप रवा ले (इसके लिए
आपको मोटा रवा लेना चाहिए जिससे पूरी crunchy बनती है) अब इसमें एक चौथाई का मैदा डालें । आप
मैदे की जगह गेहूं के आटे का इस्तेमाल भी कर सकती हैं । अब इन्हें अच्छे से मिलाएं
और आधा कप गरम पानी से आटे की तरह गूँथ ले । इसका आटा ना तो ज्यादा नरम हो और ना ही
ज्यादा कड़क हो इसमें आपको नमक नहीं डालना है क्योंकि इससे तलने के बाद पूरी सॉफ्ट
हो जाती हैं ।
2. 5 मिनट तक इस आटे को
अच्छे से मसलने के बाद इसे आधे घंटे के लिए सेट होने रख दे । अगर आप बारिक रवा
इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे मसलने की कोई जरूरत नहीं है ।
3. आधे घंटे बाद इस आटे को 2
मिनट के लिए फिर से अच्छी तरह से मसले उसके बाद पूरे आटे को दो भागों में बांट लें अब एक
गोला ले उसे चारों तरफ से बराबर बेल ले ।
4. अच्छे से बेलने के बाद एक
पूरी कटर से पुरिया काटकर अलग रखने ले । इसी तरह दूसरे गोले को बैल कर भी उसकी भी पूरिया
काट कर ले ।
5. अब मध्यम आंच पर तेल गर्म
करें और इसमें एक-एक करके पुरिया डालते जाए एक पूरी डालने पर उसे चम्मच से फुलाए
उसके बाद ही दूसरी पूरी डालें । इस तरह एक बार में 5-6 पूरी डालकर तल ले ।
अब बारी आती है पानी पूरी
के आलू मसाला की
1. इसके लिए दो बड़े आलू ले । ध्यान रहे आलू ठंडे हो अब इसमें बारीक कटा हुआ प्याज डालें और फिर इसमें हरा धनिया
और बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें ।
2. हरी मिर्ची स्वाद के
अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं आलू मसाला में भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, साधारण
सफेद नमक डालकर इन सब को अच्छे से मिक्स करें । यदि आप प्याज नहीं पसंद करते तो आप
इसे अवॉइड कर सकते हैं ।
3. इसमें आप हरी मिर्ची की
चटनी भी मिला सकते है इससे तीखा टेस्ट आता है जो की पानी पूरी में हो तो अलग ही
मजा आता है इसके लिए आपको अलग से चटनी बनाने की जरुरत नहीं है । जब आप हरा पानी
बनायेंगे और उसे छानने के बाद जो हरा मसाला बचेगा उसी को आप आलू में डाल सकते है ।
चलिए
अब जानते है पानी के 5 फ्लेवर की रेसिपी
1.
हरा पानी
ज्यादातर लोग इस
फ्लेवर के दीवाने होते है यह बहुत ही स्पाइसी होता है और इसे पिने में भी बहुत मजा
आता है ।
सामग्री
–
ताजा पुदीना, 2
हरी मिर्ची, ½ चम्मच काला नमक, ½ चम्मच चाट मसाला, स्वादानुसार सफ़ेद नमक, ½ चम्मच निम्बू
का रस ।
इसके लिए एक जार
में इन सभी चीजों को लेकर पीस ले । पीसने के बाद इस मिक्सचर को एक बाउल में निकाल ले । अब इसमें 2 कप पानी डाले । आप अपने जरुरत के हिसाब से पानी बना सकते है ।
2.
खट्टा मीठा पानी
यदि आपके घर में
बच्चे भी है तो आप उनके लिए या फिर स्वाद का एक और फ्लेवर चखने के लिए इसे बना
सकती है ।
सामग्री
–
50 ग्राम इमली, 80
ग्राम गुड़, आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा छोटा चम्मच भुना हुआ जीरा पाउडर,
एक चौथाई चम्मच काला नमक, सफेद नमक स्वाद अनुसार ।
सबसे पहले इमली को
धोकर फिर इन्हें गला दे । इसके लिए एक कप पानी का यूज कर सकती हैं । इमली को 2 घंटे के
लिए गलने के लिए छोड़ दे । आप गुड को 5 मिनट के लिए पानी में गलने दे फिर इसके पानी
को छानकर अब इसमें इमली के पानी को मिलाएं । फिर इसमें लाल मिर्ची पाउडर भुना हुआ जीरा
पाउडर काला नमक मिलाकर अच्छे से मिक्स करें । 15 मिनट बाद इस पानी को एक छन्नी से छान
ले जिससे कि इमली के रेशे निकल जाए ।
3.
हींग फ्लेवर पानी
यदि आपको हिंग का
फ्लेवर पसंद है तो आप अपने लिए यह एक ओर फ्लेवर का पानी बना सकती है ।
सामग्री
–
एक चौथाई चम्मच
हींग, दो चम्मच इमली, आधा छोटा चम्मच चाट मसाला, एक चौथाई चम्मच काला नमक, आधा
छोटा चम्मच चाट मसाला, सफेद नमक स्वाद अनुसार ।
एक मिक्सर जार में
इन सभी चीजों को लेकर पीस लें । अब इससे एक कटोरी में निकाल ले । इसमें आप अपने अनुसार
पानी की मात्रा डाल सकते हैं । वैसे इतनी सामग्री के लिए दो कप पानी सही रहेगा । यदि
आप नमक ज्यादा पसंद करते हैं तो इसमें आप अपने अनुसार नमक की मात्रा बढ़ा सकते हैं ।
4.
लहसुन फ्लेवर
यदि आप एक strong
टेस्ट चाहती है तो इसके लिए लहसुन सबसे बेस्ट ऑप्शन है ।
सामग्री
–
लहसुन की कलियां,
एक छोटा चम्मच लाल मिर्ची पाउडर, आधा छोटा चम्मच काला नमक, आधा छोटा चम्मच सफेद
नमक, आधा निम्बू का रस ।
एक मिक्सर जार में
इन सभी चीजों को पीस लें । आप चाहे तो इन्हें पीसते समय पानी भी मिला सकते हैं ।इस सामग्री को निकाल कर इसमें दो कप पानी मिलाकर आप लहसुन का पानी तैयार कर
सकते हैं ।
5.
जलजीरा फ्लेवर
यह पानी बनाना
सबसे ज्यादा आसन है इसे आप दो मिनिट में बनाकर तैयार कर सकती है और यह पसंद भी आता
है ।
सामग्री
–
दो चम्मच जलजीरा, निम्बू ।
एक कटोरे में ठंडा
पानी ले अब इसमें जलजीरे को मिलाये । इसके बाद आधे निम्बू का रस मिलाकर अच्छे से
मिलाये । लीजिये बन गया आपके लिए एक ओर फ्लेवर का पानी । इसमें नमक मिलाने की वैसे तो कोई
जरुरत नहीं होती है पर आप टेस्ट कर ले यदि आपको नमक की कमी लगे तो इसमें काला नमक
मिला ले ।
Must Read -

0 टिप्पणियाँ