हर महिला को अच्छे स्वास्थ्य के लिए याद रखने चाहिए ये टिप्स | Health Tips
परिवार
में महिलाऐं ही होती है जिनको सबकी सेहत की फ़िक्र रहती है, वह घर में किसी की सेहत
के लिए कभी लापरवाह नहीं होती पर महिलाएँ तब लापरवाह हो जाती है जब बात आती है अपनी खुद
की सेहत के बारे में फ़िक्र करने की और यह ही एक बात है जिसपर वह कभी ध्यान नहीं देती । खुद
की ख़ुशी के बारे में नहीं सोचती, केवल और केवल अपने परिवार को खुशियाँ देने में लगी
रहती है पर आपको यह बात समझनी होगी की जब आप खुद healthy और खुश रहेंगी तब ही आप
अपने परिवार को खुश रख पाएंगी ।महिलाओं के साथ कुछ problems ऐसी होती है जिसे वह घर
में महिलाओं के अलावा किसी से शेयर नहीं कर पाती इसलिए आज हम आपको कुछ टिप्स बताने
वाले है जिसे अपनाकर आप काफी हद तक अपने हेल्थ को लेकर बेफिक्र हो सकती है -
1. खुद
को तनाव से दूर रखे
महिलाएं
वर्किंग या नॉन वर्किंग सभी किसी न किसी तरह के स्ट्रेस का सामना करती है घरेलू
महिलाएं वर्किंग महिलाओं से ज्यादा तनाव को झेलती है क्योंकि उन्हें घर के हर
व्यक्ति का ख्याल रखना होता है इसलिए तनाव को जितना हो सके कम करने की कोशिश करे । इसके लिए ड्राई फ्रूट का सेवन जरुर करे इनमे ऐसे तत्व और ऑइल होते है जो माइंड को
रिलैक्स रखते है और तनाव से होने वाली हानि की भरपाई करते है साथ ही नार्मल
एक्सरसाइज और मैडिटेशन भी तनाव कम करने के लिए बेस्ट विकल्प है ।
2. रोजना
फ्रूट खाएं
healthy
रहने के लिए जरुरी है की शरीर को जरुरी तत्व मिलते रहे इससे आप मेंटली और फिजिकली
फिट रहेंगी इसलिए रोजाना कोई एक फ्रूट सेब, केला, अंगूर या कोई भी सीजनल फ्रूट जरुर
खाएं । हर रोज एक सेब खाने की आदत बनाये ।
3. period
में ले अदरक की चाय
अक्सर
period के समय दर्द होता है तो इस दर्द को दूर करने के लिए दवाइयों का सहारा न ले
इसके विपरीत अदरक के चाय पिए इससे आपको काफी हद तक दर्द में आराम मिल जाएगा साथ ही
सिरदर्द और स्ट्रेस से भी छुटकारा मिलेगा । यदि आपको period कम जाने की समस्या है तो
गाजर, अनार या चुकंदर का जूस ले ।
4. कमजोरी
में ले यह आहार
यदि
आपको दिन भर कमजोरी महसूस होती है और आप चिडचिडी स्वभाव की हो जाती है तो इसका
मतलब है आपके शरीर को जरुरी तत्व नहीं मिल रहे है इसलिए अपने आहार में अंकुरित अनाज
को शामिल करे । इससे आपका शरीर तो मजबूत बनेगा साथ ही बीमारी से लड़ने की क्षमता भी
बढ़ेगी व आप दिनभर एनर्जेटिक महसूस करेगी ।
5. जब
दर्द हो कमर
दिन
भर काम करने के बाद जब आप सोने जाती है तो क्या आपके पैर और कमर में दर्द होता है
तो इसके लिए आप क्या करती है ? बार-बार स्प्रे छिड़कती है या क्रीम लगाती है पर इसके
बजाय आप लौंग या जैतून में से किसी एक तेल से मसाज करे, आपका दर्द गायब हो जाएगा ।
6. हेल्थ
चेकअप है जरुरी
आप
अपने परिवार का ख्याल रखती है यह अच्छी बात है पर आपको अपनी हेल्थ पर भी ध्यान
देना जरुरी है इसलिए हर 6 महीनो में फुल बॉडी चेकअप करवाए । इससे यदि आपको प्रॉब्लम
हो तो उसका समय रहते इलाज कराया जा सके । स्वस्थ रहने के लिए सिर्फ अच्छा खाना ही नहीं खुश रहना भी जरुरी है इसलिए खुद को
प्यार दे, खुद के लिए समय निकाले ।
Also Read -
Must Read -

0 टिप्पणियाँ