कोरोना वायरस से बचाव के लिए घर पर बनाये हैण्ड सैनीटाइजर, 100% करेगा काम




कोरोना वायरस से बचाव के लिए घर पर बनाये हैण्ड सैनीटाइजर, 100% करेगा काम

how to protect from corona
Naarichhabi.com

दोस्तों अभी पूरी दुनिया में कोरोना का कहर मचा हुआ है सभी लोग इसके कारण डरे हुए है । कोई इससे बचने ने लिए आयुर्वेद का सहारा ले रहा है तो कोई इससे दूर रहने के लिए मास्क का इस्तेमाल कर रहा है । अभी तक इस बीमारी का कोई इलाज संभव नहीं हो पाया है तो जरुरी है की इससे बचाव ही किया जाये  आप यदि इससे बचने के लिए मास्क और आयुर्वेदिक दवाओं का उपयोग कर रहे है तो बहुत अच्छी बात है पर आपको बता दे की कोरोना वायरस छूने से भी फैलता है इसलिए जरुरी है की आपके हाथ समय-समय पर साफ होते रहे  घर पर रहकर तो आप अच्छे हैण्डवॉश से हाथो की सफाई कर सकते है पर ऑफिस या फिर काम के सिलसिले में बाहर रहने पर आप बार बार तो हाथ नहीं धो सकते है और बाजार में बिकने वाले हैण्ड सैनीटाइजर काफी महंगे होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी नुकसान देह होते है इसलिए आज हम आपको एक ऐसा हैण्ड सैनीटाइजर बनाने के बारे में बताने वाले है जिसे बनाने के लिए आपको कोई ज्यादा महँगी चीजों का उपयोग नहीं करना है और हाथों को धोने के लिए पानी की भी कोई जरुरत नहीं है  इससे आपके हाथ के सारे कीटाणु कुछ ही सेकंड में नष्ट हो जाएगे और आपको इससे कोई नुकसान भी नहीं होगा इसमें उपयोग होने वाली सभी चीजें आपके घर में ही आपको मिल जाएगी और यह 100 % काम करेगा 

इसे बनाने के लिए जरुरी सामग्री है -
हरे नीम के पत्ते, ताजा एलोवीरा (एलोवीरा जेल), तुलसी के 15 पत्ते, कपूर, फिटकरी पाउडर, विटामिन E कैप्सूल या फिर नारियल तेल, ग्लिसरीन 

इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पतेली लेकर उसमे दो कप पानी डालकर उसे उबलने के लिए रख दे  जब पानी उबल जाये तो उसमे नीम की पत्ते डाल दे । अब गैस की आंच धीमी करके इसे ढककर पकने दे, जब तक पानी आधा न रह जाये । जब तक यह उबल रहा है दूसरी तरह एलोवेरा लेकर उसका गुदा निकाल ले, अब इसके गुदे को फैट ले  आप चाहे तो इसे मिक्सी में ब्लेंड भी कर सकते है  अब इस मिक्सचर में ग्लिसरीन और विटामिन E कैप्सूल फोड़कर डाल दे इसके बाद इन्हें अच्छे से मिक्स करे 

नीम का पानी जिसे उबलने रखा था उसे देख ले की वह अच्छे से उबल गया है या नहीं  उबलने के बाद उसमे तुलसी के पत्ते डाल कर फिर से 2 मिनट पकाए । 2 मिनट के बाद इसमें फिटकरी पाउडर डाल कर गैस को बंद करके इसे ढककर रख दे, जब यह ठंडा हो जाये तो इसे छान ले  अब इसमें कपूर को बारीक़ करके इसमें मिला दे । अब पहले बनाये गए मिक्सचर और अभी बनाये इस मिश्रण को आपस मिला दे । आखरी में इसे एक बोतल में भर कर अच्छे से शेक करे  इस तरह से आपका होम मेड सैनीटाइजर बन कर तैयार हो जाएगा, जो की बाजार में मिलने वाले सैनीटाइजर से सस्ता और ज्यादा इफेक्टिव है और इसे बनाना भी आसन है 


तो इसे बनाये और अपने आपको व अपने परिवार को इस बीमारी से बचाकर रखे  


Also Read -

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ