इन हर्बल कलर्स से खेलिए सेफ होली | Homemade Holi Colors



इन हर्बल कलर्स से खेलिए सेफ होली  | Homemade Holi Colors

Homemade Holi Colors
Naarichhabi.com

रंग - बिरंगी होली सभी को बहुत पसंद होती है और होली खेलना सबको बहुत अच्छा भी लगता है लेकिन हर किसी को ये डर लगा रहता है की कही पक्के रंगों से उनके चेहरे को कोई नुकसान ना हो जाए क्युकी होली के रंगो में मिलावट बहुत बढ़ गयी है जिससे आजकल सभी इससे बचकर रहना चाहते है इसलिए होली के लिए Natural colors सबसे बेस्ट choice है पर अगर आप मार्क़ेट से नेचुरल colors खरीदते है तो भी उसमे आपको मिलावट जरुर मिलेगी इससे बेहतर है की क्यों ना घर पर ही Homemade Natural colors बनाये जाए जो पूरी तरह से safe हो तो आज हम देखेंगे की कैसे हम होली के लिए Homemade Natural colors फूल और पत्तियों की help से बना सकते है

Holi पर इस तरह बनाइये नेचुरल कलर्स -


1.     लाल रंग (Red Color) –


लाल रंग तो होली के लिए सबसे चटक और खुबसूरत रंग होता है इसके बिना होली खेलने में मज़ा नहीं आता है इसे बनाने के लिए आप चुकंदर को काटकर या किसकर सुखा लीजिये और बाद में इसे पीसकर आटे में मिला लीजिये Homemade मैरून कलर तैयार हो जाएगा

दुसरा तरीका यह है की गुलाब की पत्तिया लीजिये और इसे सुखा लीजिये और बारीक पीसकर इसमें चावल का आटा या मुल्तानी मिट्टी मिला लीजिये आपका लाल रंग तैयार है

तीसरा तरीका ये है की लाल चन्दन पाउडर में गुडहल के फूल को सुखाकर पीस लीजिये लाल रंग तैयार हो जाएगा

2.     हरा रंग (Green Color) –


हरा रंग बनाने के लिए आप मेहंदी का इस्तेमाल कर सकते है इसके लिए आप मेहंदी में आटा मिलाकर हरा रंग तैयार कर सकती है इससे अगर ये रंग बालो में भी चला जाएगा फिर भी आपको कोई पछतावा नहीं होगा

दुसरा तरीका यह है की पालक, मेथी को पीसकर सुखा लीजिये और इसे बारीक पीसकर इसका पाउडर बना लीजिये अब आप इसमें मुल्तानी मिटटी या आटा मिलाकर हरा रंग तैयार कर सकती है

3.     पीला रंग (Yellow Color)

पीले रंग के लिए हल्दी और बेसन को मिलाकर आप सुन्दर सा Homemade Yellow color तैयार कर सकते है आप जितनी भी हल्दी ले उससे Double बेसन मिलाइए पीला रंग तैयार हो जाएगा आप हल्दी और बेसन की जगह मुल्तानी मिट्टी और टेल्कम पाउडर का इस्तेमाल भी कर सकते है

दुसरा तरीका यह है की गीले रंग के आप हल्दी को पानी में मिलाकर उबाल लीजिये इसे थोड़ा गाढ़ा होने दीजिये अब यह थोड़ा पक्का हो जाएगा आप चाहे तो गेंदे या अमलतास के फूल को पानी में उबाल लीजिये और रात भर छोड़ दीजिये Yellow color तैयार हो जाएगा

4.      गुलाबी रंग (Pink Color) 

चुकंदर को पीसकर एक लीटर पानी में रात भर भिगो दीजिये और फिर इसे घोल को अच्छे से उबाल लीजिये जब तक की यह गाढा ना हो जाए अब इसमें जरुरत के अनुसार पानी मिलकर होली खेलिए

आप कचनार के फूलो को भी रातभर पानी में भिगोकर Homemade Natural Pink या केसरियां रंग तैयार कर सकते है

5.      नीला रंग (Blue Color)


नीला रंग बनाने के लिए आप नील के पौधो पर निकलने वाली फलियों को पीसकर पानी में मिला लीजिये और उबाल लीजिये Homemade Blue Color तैयार हो जाएगा

इसी तरह आप नीले गुडहल के फूलो को सुखाकर पीसकर नीला रंग बना सकती है




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ